फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Resolve taken to keep the earth green

धरती को हरा भरा रखने का लिया गया संकल्प

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Resolve taken to keep the earth green
चंपावत के गंडक नदी क्षेत्र में पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण करते वन विभाग के कर्मचारी। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले के विभिन्न स्थानों में पौधरोपण करते हुए धरती को हरा भरा बनाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान विभिन्न स्थानों में छायादार और फलदार पौधों का रोपण किया गया। साथ ही पौधों को रक्षा सूत्र पहना कर उनकी हिफाजत की शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी केआर टम्टा के नेतृत्व में वन कर्मियों ने चौकी ग्राम पंचायत में गंडक नदी के किनारे पौधरोपण किया। इस मौके पर चतुर सिंह, प्रकाश गिरी, कर्म सिंह, जगत सिंह, हरीश जोशी. पूरन चंद्र, खिमानंद, कृष्णानंद, दिनेश चंद्र, चंद्रशेखर आदि शामिल रहे। एसपी लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर सभी थानों में पौधरोपण किया गया। कुलेठी में हिमवत्स संस्था की ओर से पौधरोपण अभियान चलाया गया। यहां डॉ.बीसी जोशी, राजेंद्र गहतोड़ी, मोहन रस्यारा, प्रो.एचडी बिष्ट, सीएस मथेला, नंदगोपाल झा, प्रो.उमा मेलकानिया, डॉ.एसएस सामत, हिमानी तिवारी, कविता उपाध्याय और प्रो.एचडी बिष्ट आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

क्वैराला घाटी में पीएलवी प्रकाश जोशी शूल ने जन-जागरूकता अभियान चलाया। पश्चिमी छीड़ा बीट में वन बीट अधिकारी गिरीश जोशी के नेतृत्व में च्यूरा, तेजपत्ता (दालचीनी) और पदम (पय्या) के पौधे लगाए गए। देवीधुरा डिग्री कॉलेज, संस्कृत महाविद्यालय, जीआईसी, तहसील कार्यालय, थाने सहित कई जगह पौधरोपण हुआ। यहां रेंजर सुनील शर्मा ने हीरा देवी और दीपक बिष्ट को उत्कृष्ट काम के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधान ईश्वर बिष्ट, गोकुल कोहली, छात्रसंघ अध्यक्ष प्रकाश मेहरा, नवीन राणा, चंदन बिष्ट, पंकज चम्याल नीरज चम्याल, वन दरोगा बिशननाथ गोस्वामी, हर्षवर्द्धधन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहाघाट नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने पौधरोपण किया। इस दौरान रोपित पौधों के संरक्षण की शपथ ली। उच्च प्राथमिक विद्यालय राईकोट महर में प्रधानाध्यापिका सुशीला चौबे के नेतृत्व में शिक्षकों ने पौधे लगाए। डॉ.लीलाधर भट्ट विद्यामंदिर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य भुवन पंत के दिशा निर्देशन में ऑन लाइन जीके प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें सीनियर वर्ग में रितेश, महक, प्रियंका, जूनियर वर्ग में पायल, दिया, नितिन ने बाजी मारी। आईटीबीपी में कमांडेंट बसंत कुमार नोगल ने पौध रोपण किया। लोहाघाट फायर स्टेशन में एफएसएसओ श्याम बहादुर थापा के नेतृत्व में फायर कर्मियों ने पौध रोपण किया।

चंपावत जिले के देवीधुरा रेंज में पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण करते वनकर्मी।

चंपावत जिले के देवीधुरा रेंज में पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण करते वनकर्मी।- फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed