{"_id":"66ec5d6260a720640708829b","slug":"residential-house-in-danger-due-to-earthquake-in-forti-champawat-news-c-229-1-shld1019-113239-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: फोर्ती में भूकटाव से आवासीय मकान आया खतरे की जद में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: फोर्ती में भूकटाव से आवासीय मकान आया खतरे की जद में
Thu, 19 Sep 2024 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 19 Sep 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश ने लोगों की कमर तोड़ कर रख दी है। भारी बारिश ने सड़क, बिजली, पानी, मकान, गोशाला, खेत और बगीचों को भारी नुकसान पहुंचा है। ग्राम सभा फोर्ती निवासी कीर्ति उपाध्याय ने एसडीएम को समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने कहा कि भारी बारिश से लोहावती नदी और कोलीढेक झील के समीप भूकटाव होने से उनका 40 साल पुराना मकान भूकटाव की जद में आ गया है। ग्राम सभा फोर्ती से लोहाघाट नगर को जोड़ने वाले पैदल पुल की दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। उन्होंने शीघ्र आपदा मद से सुरक्षा दीवार लगाने की मांग की है।
जीआईसी दशलेख के कक्षों में भरा मलबा
चंपावत। नेपाल सीमा से लगे जीआईसी दशलेख के कक्षा-कक्षाओं में मलबा भर गया है। विभिन्न गांवों से विद्यालय को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग ध्वस्त हो गए हैं, इससे छात्र-छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा। विद्यार्थी और शिक्षक जान जोखिम में डालकर विद्यालय पहुंच रहे हैं। बाराकोट ब्लॉक के गल्ला गांव देवली मांफी मोटर मार्ग जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे यातायात संपर्क कट गया है।
विज्ञापन
--