फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Remembered the brave men of Kargil

Champawat News: कारगिल के जांबाजों को किया याद

Fri, 26 Jul 2024 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 26 Jul 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Remembered the brave men of Kargil
चंपावत मुख्यालय में शहीद स्मारक पर दीप जलाकर कारगिल वीरों को नमन करते डीएम और अन्य। संवाद
चंपावत। जिला मुख्यालय में कारगिल युद्ध के शहीदों की स्मृति में कारगिल विजय दिवस में मनाया गया। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय परिसर में मुख्य अतिथि डीएम नवनीत पांडे, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, एसपी अजय गणपति, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी उमेद सिंह, वीरनारियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, पूर्व सैनिकों आदि ने अमर ज्योति में दीप जलाकर कर अमर शहीदों को शत-शत नमन करते हुए पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। डीएम ने कहा कि कारगिल युद्ध के शहीदों अदम्य साहस को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में पाकिस्तान के भारत की धरती पर कब्जे करने का सपना चूर-चूर करने वाले जांबाज सैनिकों को शत-शत नमन।
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष प्रदीप रावत की अध्यक्षता में कारगिल वीर दान सिंह मेहता को को साल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।उन्होंने कारगिल युद्ध दौरान दुश्मन के साथ हुई मुठभेड़ की कहानी सुनाई। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल मेहरा, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश चंद तिवारी, ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी, अमित लमगड़िया, व्यापार संघ अध्यक्ष विकास शाह, ललित देउपा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। इधर एसएसजे कैंपस में नोडल अधिकारी डॉ. नवीन भट्ट, छात्रसंघ अध्यक्ष मुकेश महर, छात्र नेता संदीप सिंह रावत, अंकिता भट्ट, रवि शंकर और अमोड़ी कॉलेज में डॉ. अजीता दीक्षित के नेतृत्व में कारगिल शहीदों को याद किया गया।
विज्ञापन

---
पूर्व सैनिक लीग ने निकाली रैली
लोहाघाट। कारगिल विजय दिवस पर पूर्व सैनिकों और जनप्रतिनिधियों ने शहीदों को याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने कारगिल विजय पर वीरता के किस्से सुनाए। सैनिक विश्राम गृह तक प्रभात फेरी निकाली गई। पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष कैप्टन आरएस देव की अध्यक्षता पर आयोजित कार्यक्रम में सैनिकों ने अमर जवान ज्योति में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं और बेहतर कार्य करने पर यातायात पुलिस कर्मी हेम माहरा को भी सम्मानित किया। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, पूर्व पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा, पेंशनर्स संगठन के जिला अध्यक्ष हयात सिंह तड़ागी, प्रहलाद सिंह मेहता, रघुवीर सिंह, हयात सिंह, सीबी बिष्ट, एनके पुनेठा, अमर सिंह बोहरा, प्रहलाद सिंह देव, शेर गिरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed