{"_id":"65ec9cc113de80db6706f698","slug":"registration-for-agniveer-recruitment-will-start-from-13th-champawat-news-c-229-1-shld1026-106120-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीकरण 13 से होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीकरण 13 से होगी
Sat, 09 Mar 2024 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 09 Mar 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। अग्निवीर भर्ती के लिए 13 मार्च से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होगी। पिथौरागढ़ सेना भर्ती कार्यालय से एआरओ की ओर से बताया गया है कि अग्निवीर भर्ती वर्ष 2024-25 के लिए www.joinindian army.nic.in पर पंजीकरण 13 से 22 मार्च तक होगा।
अभ्यर्थी पंजीकरण के लिए अपना आधार कार्ड या दसवीं के प्रमाणपत्रों का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा का शुल्क 250 रुपये रखा गया है। अभ्यर्थी यह शुल्क इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई, भीम एप या अन्य किसी भी बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से जमा कर सकते हैं। अभ्यर्थी को पंजीकृत तभी माना जाएगा जब उसका शुल्क भुगतान सफलतापूर्वक होगा। भुगतान के बाद अनुक्रमांक नंबर भी जनरेट होगा। भर्ती रैली की सभी प्रक्रियाओं में अनुक्रमांक नंबर का होना आवश्यक है। संवाद