फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Reetha Sahib's joint fair concluded

Champawat News: रीठा साहिब का जोड़ मेला संपन्न

Sun, 04 Jun 2023 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 04 Jun 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Reetha Sahib's joint fair concluded
रीठा साहिब जोड़ मेला संपन्न होने के बाद वापस जाते तीर्थयात्री। संवाद
रीठा साहिब (चंपावत)। रीठा साहिब गुरुद्वारे में तीन दिनी सालाना जोड़ मेले का समापन रविवार को गुरु ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ के महाभोग और अरदास के साथ हुआ। तीन दिनी मेले में 95 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने गुरुद्वारे में मत्था टेका।
विज्ञापन

गुरुद्वारे में रविवार तक सबद-कीर्तन जारी रहा। सिख संगत को कार सेवा के प्रमुख बाबा बचन सिंह ने संबोधित किया। उन्होंने सिख धर्म गुरुओं के त्याग, बलिदान, सेवा, सत्कार की खूबियों को स्मरण कराते हुए इनको विस्तार देने की अपील की। सरबत की भलाई के लिए अरदास हुई। बाबा अजीत पाल सिंह, बाबा सुरेंद्र सिंह, बाबा जसविंदर सिंह, लक्खा सिंह, रेशम सिंह, रंजीत सिंह सहित कई संतों ने सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। महाभोग का लंगर छकने के बाद तीर्थयात्रियों की रवानगी शुरू हुई। नानकमत्ता गुरुद्वारा प्रबंधक बाबा तरसेम सिंह और रीठा साहिब गुरुद्वारा प्रबंधक बाबा श्याम सिंह ने जगह-जगह से पहुंचे तीर्थ यात्रियों का स्वागत किया। लोगों ने कार सेवा कर व्यवस्थाओं में हाथ बंटाया।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने लंगर सेवा में बंटाया हाथ

टनकपुर (चंपावत)। जोड़ मेले के अंतिम दिन ऊधम सिंह नगर की नानकपुरी टांडा दरऊ गुरूद्वारा प्रबंध कमेटी ने चल्थी में लंगर लगाकर आवाजाही कर रहे श्रद्वालुओं की सेवा की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी लंगर में श्रद्वालुओं की सेवा में हाथ बटांकर सिख संगत का हौंसला बढ़ाया। भाजपा युवा मोर्चा धुरा के मंडल अध्यक्ष ग्राम प्रधान बालम सिंह बोहरा, मीडिया प्रभारी दिनेश बोहरा, मंडल उपाध्यक्ष गणेश सिंह बोहरा ने सिख संगत के साथ श्रद्वालुओं की सेवा में हाथ बटांया। लंगर के आयोजन में गुरूद्वारा प्रबंधक गुरूजन सिंह, मंजीत मक्कड़, हरपाल सिंह औलख आदि ने सहयोग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed