{"_id":"66c4d9a1ed99cb45d5055408","slug":"reetha-sahib-police-station-follower-bike-accident-champawat-news-c-229-1-shld1026-111889-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: रीठा साहिब थाना के फॉलोअर की बाइक दुर्घटनाग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: रीठा साहिब थाना के फॉलोअर की बाइक दुर्घटनाग्रस्त
Tue, 20 Aug 2024 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 20 Aug 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। रीठासाहिब थाने के फॉलोअर की बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात रीठा साहिब बाजार से थाने की ओर जा रहे थाना फॉलोअर राजू मटियाली (37) की बाइक खाई में गिर गई। ग्रामीणों की सूचना पर थाना प्रभारी तेज कुमार ने ग्रामीणों की मदद से उन्हें खाई से बाहर निकाल कर सड़क तक लाए। घायल को शीघ्र रीठासाहिब स्वास्थ्य केंद्र में ले गए तो वहां ताला लटका मिला। थाना प्रभारी तेज कुमार घायल को अपने वाहन से चंपावत जिला अस्पताल ले गए। जहां उसका इलाज किया गया।
विज्ञापन