फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Real Adventure organization honored with Lifetime Achievement Award

Champawat News: रियल एडवेंचर संस्था को लाइफटाइम एचीवमेंट अवार्ड से किया सम्मानित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Real Adventure organization honored with Lifetime Achievement Award
हिमाचल प्रदेश में रियल एडवेंचर टीम को लाइफटाइम एचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित करते वर्ल्ड राफ्टिंग
लोहाघाट (चंपावत)। साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए वर्ल्ड राफ्टिंग फेडरेशन रोम ने चंपावत जिले की संस्था रियल एक्सप्लोरर एंड एडवेंचर लवर्स सोसायटी को लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया है। संस्था को सम्मानित किए जाने पर साहसिक खेलों से जुड़े युवाओं, खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

रियल संस्था के अध्यक्ष आशीष जोशी ने बताया कि शिमला में 20 से 25 मार्च 2025 तक आयोजित 17 वीं राफ्टिंग नेशनल चैंपियनशिप के दौरान वर्ल्ड राफ्टिंग फेडरेशन के चीफ जज स्टेफैन पुजाकजेव ने साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए रियल संस्था को सम्मानित किया है।उन्होंने बताया कि उनकी संस्था पिछले 20 सालों से साहसिक खेलों के क्षेत्र में कार्य कर रही है। संस्था से जुड़ी महिला खिलाड़ियों ने 38 वें राष्ट्रीय खेलों में तीन रजत पदकों के साथ रनरअप चैंपियनशिप, वर्ष 2019 में जौलजीबी में आयोजित नेशनल ओपन रिवर राफ्टिंग एवं कयाकिंग चैंपियनशिप में पुरुष और महिला टीमों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

द इंडियन राफ्टिंग फाउंडेशन के अध्यक्ष शौकत सिकंद ने बताया कि रियल संस्था की उपलब्धियों को देखते हुए ही वर्ल्ड राफ्टिंग फेडरेशन की ओर से संस्था को लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। संस्था की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, दीपक राय, हरीश मेहता आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed