फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Rations for the troubled stream Tlia

राशन के लिए परेशान तलियाधूरा वाले

Wed, 07 Oct 2015 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Wed, 07 Oct 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन

पाटी विकासखंड के बिनवालगांव के तलियाधूरा तोक के गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) गुजर-बसर करने वाले 18 परिवारों को इस महीने राशन के संकट से जूझना पड़ सकता है। सीमा पर स्थित तलियाधूरा तोक के लोगों के पास नैनीताल का राशनकार्ड था। यहां से नैनीताल के भानपोखरा सरकारी सस्ता गल्ले की दुकान मात्र 3 किमी थी, जबकि अपनी ग्राम पंचायत बिनवालगांव पहुंचने के लिए 15 किमी का फासला उन्हें तय करना पड़ता।

विज्ञापन


अब राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना लागू होने के बाद उनके राशनकार्ड का नवीनीकरण नहीं होने से उनके पास न तो नैनीताल का कार्ड है और नहीं चंपावत से उनका राशनकार्ड बन सका। पूर्व ग्राम प्रधान केएन बिनवाल और बीडीसी सदस्य तारा बिनवाल इस मामले को जिलाधिकारी की चौखट तक ले जा चुके हैं, लेकिन राशनकार्ड नहीं बन सके। अब नैनीताल जिले की सरकारी सस्ता गल्ला की दुकान ने भी राशन देने से मना कर दिया है। बिनवाल का कहना है कि ऐसे में इस माह से इन गरीब ग्रामीणों के सामने राशन का संकट पैदा हो रहा है।
विज्ञापन


बिनवालगांव ग्राम पंचायत के तलियाधूरा तोक के लोगों का राशनकार्ड अब चंपावत जिले से बनेगा। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी से कार्डों से संबंधित कार्रवाई पूरी करने को कहा गया है। पूर्व में नैनीताल जिले से राशन लेते रहे इन परिवारों के लिए इस माह भी राशन की व्यवस्था की जाएगी। -एसएल आर्य, जिला पूर्ति अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed