फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Ramlila

पुरुष लीला से अधिक दर्शक महिला रामलीला के

Sun, 25 Oct 2015 10:41 PM IST
योगेश जोशी/अमर उजाला, चंपावत
योगेश जोशी/अमर उजाला, चंपावत Updated Sun, 25 Oct 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन

मल्लीहाट की महिला रामलीला ने पांचवें वर्ष में प्रवेश कर लिया है। 2011 में यहां की महिलाओं द्वारा उठाया एक छोटा कदम मील का पत्थर साबित हो रहा है। महिलाएं भी पुरुष से कम नहीं, इसी वाक्य ने दर्शकों के सामने नया विकल्प दे दिया है। महिलाओं के शानदार अभिनय को देखने पुरुष रामलीला से अधिक भीड़ जुटती है।

विज्ञापन


आदर्श रामलीला कमेटी के बैनर तले चल रही पुरुषों की रामलीला नेेे 126 साल का शानदार सफर तय किया है। उसी के नक्शेकदम पर चल रही है यहां की महिला रामलीला। रामलीला के तालीम मास्टर मुक्तेश पचौली ने बताया कि पांच वर्ष पहले कुछ महिलाओं ने रामलीला में अभिनय करने की ठानी। उनके इस अभियान को अमलीजामा पहनाने में मदद की दो नौजवानों सौरभ साह और रोहित पचौली ने। उन्होंने महिलाओं का न केवल हौसला बढ़ाया, बल्कि उन्हें अभिनय की बारीकियों से रूबरू भी कराया। पहली बार में ही दर्शकों ने महिलाओं के प्रदर्शन की खूब सराहना की।
विज्ञापन


अभिनय को मिल रहे अपार जनसमर्थन ने महिलाओं के इरादों को ऐसे पंख दिए कि दर्शकों को हर साल महिलाओं की रामलीला का बेसब्री से इंतजार रहता है। पहली बार महिला रामलीला में राम का पात्र शिवानी तड़ागी, लक्ष्मण का दीक्षा पचौली, सीता का अर्पणा पनेरू, बाणासुर का अनुराधा साह, रावण का मोनिका साह, परशुराम का यशोदा लडवाल और विश्वामित्र का किरदार तनूजा तड़ागी ने निभाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले साल से महिलाएं निभाएंगी महिला किरदार

महिला रामलीला की सफलता से उत्साहित कार्यकर्ता अब पूरी रामलीला में महिलाओं को रोल देने पर विचार कर रहे हैं। आयोजक मुक्तेश पचौली ने बताया कि अगले वर्ष से पूरी रामलीला में महिला किरदारों का रोल अब महिलाओं से कराने की कोशिश की जाएगी, जिसके लिए उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा।


भाई-बहन निभा रहे राम का किरदार

पहले वर्ष में विश्वामित्र का रोल निभाने वाली तनुजा तड़ागी को अभिनय विरासत में मिली है। तीन वर्षों से वह लगातार राम का किरदार निभा रही हैं। इस वर्ष पुरुष रामलीला में राम का किरदार तनुजा के भाई भानुप्रताप तड़ागी निभा रहे हैं। तनुजा और भानु प्रताप के पिता स्व.भुवन तड़ागी की गिनती श्रीराम के बेहतरीन कलाकारों में की जाती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed