{"_id":"0237be24eed3ab01502ba5b0f5a81f55","slug":"rameshwar-nonsense-connecting-road-chaos-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामेश्वर बगड़ को जोड़ने वाली सड़क बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामेश्वर बगड़ को जोड़ने वाली सड़क बदहाल
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
Updated Wed, 27 Jan 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
घाट-पनार मार्ग से रामेश्वर बगड़ तक जोड़ने वाले एक किमी सड़क की हालत बेहद खराब हो गई है, इससे यहां हर वक्त दुर्घटनाओं का अंदेशा बना है। रामेश्वर श्मशान घाट में रोज अल्मोड़ा, गंगोलीहाट, पिथौरागढ़, बाराकोट आदि स्थानों से शवदाह के लिए लोग वाहनों से आते हैं।
विज्ञापन
सड़क में काफी गड्ढे होने से वाहनों के पलटने का खतरा बना है। बीडीसी सदस्य मनोज सामंत के अनुसार 26 जनवरी को यहां शव ले जा रहा एक वाहन पलटने से बच गया। इस मार्ग पर वाहन तो दूर पैदल चलना तक मुश्किल बना है। वन विभाग इस सड़क की कोई देखरेख न कर दुर्घटनाओं का इंतजार कर रहा है। एसीएफ एमएस सिरोही का कहना है कि गत वर्ष इस मार्ग को जिला योजना में शामिल किया गया था, लेकिन वित्तीय स्वीकृति नहीं मिली। इस वर्ष पुन: शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन