फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Raised the demand for cleaning the drain and installing the slab soon.

Champawat News: नाले की सफाई के साथ जल्द स्लैब लगाने की मांग उठाई

Sat, 26 Jul 2025 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 26 Jul 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Raised the demand for cleaning the drain and installing the slab soon.
टनकपुर में एसडीएम आकाश जोशी के समक्ष समस्या उठाते वार्ड 9 के लोग। स्रोत: वार्डवासी
टनकपुर (चंपावत)। वार्ड संख्या नौ में सप्ताह भर से नाले की सफाई के लिए निकाले गए स्लैब नहीं लगाने से लोगों को दिक्कत हो रही है। व्यापारियों और लोगों ने एसडीएम आकाश जोशी से सफाई कार्य पूरा कराकर जल्द स्लैब लगवाने की मांग की।
विज्ञापन

शनिवार को समाजसेवी योगी पांडेय के नेतृत्व में कई लोग एसडीएम जोशी से मिले। उन्होंने कहा कि पालिका की ओर से नाले की सफाई के लिए वार्ड में स्लैब निकाले हैं, करीब सप्ताह भर हो गया है, लेकिन अभी तक सफाई के बाद उन्हें नहीं लगाया है। इस दौरान महेश सपरा, पप्पू, नीरज सिंह, रवि, मोहित, अब्दुल, अभिषेक रहे। संवाद
विज्ञापन

--
स्टेशन बाजार में गंदगी करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई

लोहाघाट (चंपावत)। नगर पालिका लोहाघाट ने नगर के स्टेशन बाजार में अतिक्रमण और गंदगी करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की। पालिका की टीम ने पांच फड़-रेहड़ी वालों का चालान किया है। शनिवार को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सौरभ नेगी के नेतृत्व में स्टेशन बाजार, खड़ी बाजार आदि स्थानों पर अतिक्रमण और दुकान के आगे गंदगी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान स्टेशन बाजार में फड़-रेहड़ी वालों के ठेलों पर गंदगी पाई गई। टीम ने पांच दुकानदारों का चालान किया। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि सभी दुकानदारों से कूड़ेदान रखने के लिए कहा गया है। दुकानों के आगे अतिक्रमण और गंदगी पाए जाने पर चालानी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed