फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Raise water sources water

बारिश से भी नहीं बढ़ा जल स्रोतों का पानी

Sun, 22 May 2016 10:42 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत Updated Sun, 22 May 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
Raise water sources water
नहीं बढ़ा जल स्रोतों का पानी - फोटो : अमर उजाला
 बारिश के बावजूद क्षेत्र में पानी के संकट बना हुआ है। जिला मुख्यालय में एक दिन छोड़कर भी पेयजल की आपूर्ति करना मुश्किल हो रहा है। हालात से निपटने के लिए जल संस्थान ने पिकअप की तादात बढ़ाने का निर्णय लिया है। वहीं अति संवेदनशील इलाकों में पानी की सप्लाई टैंकरों से की जा रही है।
विज्ञापन


चंपावत नगर में रोजाना औसतन 1600 किलोलीटर पानी की जरूरत है, मगर उपलब्धता 300 किलोलीटर से भी कम है। जल संस्थान के जूनियर इंजीनियर एसएस थापा का कहना है कि जल स्रोतों में भारी गिरावट की वजह से पानी की उपलब्धता में कमी आ गई है। इस कारण नलों से हर रोज पानी नहीं मिल पा रहा है। इससे निपटने के लिए दो टैंकरों के अलावा चार पिकअप दो से तीन तक फेरे लगा रहे है। कनलगांव, मांदली, पूल्ड हाउस इलाके में पानी का संकट बना हुआ है। विभाग का कहना है कि इन इलाकों में वाहनों से पानी की सप्लाई की जा रही है।
विज्ञापन


टैंकरों से बांटा जा रहा है पानी
क्षेत्र में में पेयजल किल्लत के मद्देनजर ब्लाक प्रमुख योगेश मेहता द्वारा उपलब्ध कराए गए टैंकर के जरिए जलापूर्ति किए जाने से लोगों को काफी राहत मिली है। भीषण गर्मी के चलते जल स्रोतों में भारी कमी के आने से लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। लंबा फासला तय करने के बाद भी एक बाल्टी पानी नसीब नहीं हो रहा है। लोगों का कहना है कि ये प्रयास उनकी परेशानियों को कम करने में मददगार बना है। रविवार को पाटन-पाटनी और बाराकोट में पांच-पांच हजार लीटर पेयजल का वितरण किया गया। सोमवार को अभावग्रस्त पाटी बाजार में और मंगलवार को पुलहिंडोला में पेयजल का वितरण किया जाएगा। प्रमुख का कहना है कि अभावग्रस्त क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर लोगों को यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed