{"_id":"682e04e80302f0b1870bdad9","slug":"rain-and-hailstorm-damage-fruit-farming-champawat-news-c-229-1-cpt1001-124227-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: बारिश और ओलावृष्टि से फलों की खेती को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: बारिश और ओलावृष्टि से फलों की खेती को नुकसान
Wed, 21 May 2025 10:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 21 May 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में बारिश के बाद सूनी पड़ी भैरवा तिराहे सड़क। संवाद
चंपावत /बनबसा। जिला मुख्यालय में हो रही बारिश लोगों के लिए गर्मी से राहत लाए तो ला रही है लेकिन किसानों के लिए बारिश और ओलावृष्टि मुसीबत बन रही है।
बुधवार को नगर में तड़के सुबह कुछ देर तेज बारिश हुई, इसके बाद काले बादल छाए रहे। करीब 10 बजे बाद फिर से तेज बारिश हुई। गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली। फिर दोपहर में काले बादल छा गए। आपदा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार चंपावत में 24 घंटे में 6.50 मिमी बारिश हुई। बनबसा में 25 मिमी बारिश दर्ज की गई। इससे मैदानी क्षेत्र के लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली।
उद्यान विभाग के एडीओ आशीष रंजन खर्कवाल ने बताया कि अधिक बारिश खरीफ की फसलों के लिए अच्छी है लेकिन सब्जियों के लिए नुकसानदायक है, इससे सब्जियों में फफूंद लग सकती है। ऐसे में काश्तकारों को सब्जियों में फफूंद नाशक का छिड़काव करने की जरूरत है। प्रगतिशील काश्तकार कमल गिरी ने बताया कि ओलावृष्टि से फलों को भारी नुकसान पहुंचा है। इस बार सेब की फसल अच्छी होने की उम्मीद थी लेकिन ओलावृष्टि ने पूरी मेहनत पर पानी फेर दिया है। संवाद