फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Railway Station in Tanakpur

टनकपुर का रेलवे स्टेशन बनकर तैयार, खूबसूरत मंदिर सा लग रहा भवन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Railway Station in Tanakpur
टनकपुर (चंपावत)। काली कुमाऊं के अंतिम रेल हेड का नवनिर्मित टनकपुर रेलवे स्टेशन बनकर तैयार हो गया है। स्टेशन खूबसूरत मंदिर जैसा दिख रहा है। अब बस इंतजार रेल सेवा के शुरू होने का है। स्टेशन को देखते ही यात्रियों को मां पूर्णागिरि धाम की नगरी में पहुंचने का अहसास हो जाएगा।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे ने बड़ी रेल लाइन का जाल बिछाने के साथ ही तीर्थ स्थानों के स्टेशनों को स्थानीय महत्ता के अनुरूप बनाया है। इसी क्रम में कान्हा की नगरी मथुरा और कासगंज के सोरो स्टेशन के बाद मां पूर्णागिरि धाम की नगरी टनकपुर के स्टेशन का भी कायाकल्प कर मंदिर जैसा बनाया गया है। कोरोना संकटकाल में ट्रेनों का संचालन बंद होने से रेलवे की निर्माण इकाई ने तेजी से काम कर स्टेशन का निर्माण पूरा कर दिया है। स्टेशन भवन बाहर और भीतर दोनों ओर से खूबसूरत बनाया गया है। यात्रियों के लिए विश्राम से लेकर प्राथमिक चिकित्सा तक के बेहतर इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed