फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Purnagiri priest and businessman meet EE

ईई से मिले पूर्णागिरि के पुजारी और व्यापारी

Wed, 14 Sep 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत) Updated Wed, 14 Sep 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
Purnagiri priest and businessman meet EE
मां पूर्णागिरि धाम में पानी की समस्या को लेकर जलसंस्थान के ईई विशाल कुमार सक्सेना वार्ता करते पुजारी और व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 मां श्री पूर्णागिरि धाम में पेयजल समस्या का सामना कर रहे धाम के पुजारियों और व्यापारियों का शिष्टमंडल जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता विशाल कुमार सक्सेना से मिला। उन्होंने धाम क्षेत्र की क्षतिग्रस्त लाइनों को ठीक कराकर जलापूर्ति सुचारु करने की मांग की। इसके अलावा पानी की समस्या के स्थायी समाधान को लेकर भी मंथन किया।
बरसात में पूर्णागिरि धाम की पेयजल लाइनें बुरी क्षतिग्रस्त हुई हैं। चार माह से पुजारी, व्यापारी और श्रद्धालु पानी की समस्या का सामना कर रहे हैं। बुधवार को पूर्णागिरि व्यापार मंडल अध्यक्ष भुवन चंद्र पांडेय और मंदिर समिति अध्यक्ष किशन तिवारी के नेतृत्व में जलसंस्थान कार्यालय पहुंचे शिष्टमंडल ने ईई के समक्ष पानी की समस्या का मुद्दा उठाया। वहां मौजूद एई प्रेमजी श्रीवास्तव एवं जेई बीएस कुवार्बी बताया कि लाइनों को दुरुस्त कराने के लिए सामग्री पूर्णागिरि भेज दी गई है। भवानीगाड़ और ठुंगागाड़ योजना की लाइनों को दुरुस्त कराकर जलापूर्ति सुचारु करा दी जाएगी। शिष्टमंडल में गिरीश पांडेय, लालमनी पांडेय, दिनेश पांडेय, जगदीश पांडेय, नेत्र बल्लभ तिवारी आदि शामिल थे।
विज्ञापन


मां पूर्णागिरि धाम में पानी की समस्या के स्थायी समाधान के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है। ठुलीगाड़ के पास शारदा नदी से दो सौ मीटर पहले स्थायी जलस्रोत से काली मंदिर तक पानी लिफ्ट करने की योजना विचाराधीन है। योजना को मंजूरी मिली तो पानी की समस्या दूर हो जाएगी। -विशाल कुमार सक्सेना, ईई, जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed