फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Purnagiri Marg: Road cut off due to debris near Hanuman Chatti, traffic closed

पूर्णागिरि मार्ग : हनुमान चट्टी के पास मलबा आने से सड़क कटी, आवाजाही बंद

Fri, 12 Sep 2025 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 12 Sep 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Purnagiri Marg: Road cut off due to debris near Hanuman Chatti, traffic closed
टनकपुर के पूर्णागिरि मार्ग पर हनुमान चट़टी के पास मलबा आने से कटी सड़क। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। क्षेत्र और पहाड़ पर भारी बारिश की वजह से पूर्णागिरि मार्ग बंद हो गया। सुबह किरौड़ा नाला, उचौलीगोठ के पास नाला और बाटनागाड़ के उफान पर आने से घंटों यातायात बंद रहा। बाटनागाड़ में शाम को मलबा हटाकर यातायात सुचारु किया गया लेकिन उससे आगे 9 से 18 किमी तक जगह-जगह सड़क पर मलबा आने से मार्ग बंद हो गया। हनुमान चट्टी के पास सड़क कट गई है जबकि पैदल मार्ग भी तिलहार के पास मलबा आने से बंद हो गया। इससे धाम क्षेत्र में आवाजाही ठप हो गई।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात से क्षेत्र में भारी बारिश से नदी नाले उफान पर आ गए। लोनिवि के एई लक्ष्मण सिंह सामंत ने बताया कि शुक्रवार की सुबह छह बजे से पूर्णागिरि मार्ग पर किरौड़ा, उचौलीगोठ के पास नाला उफान पर आ गया, साथ ही पेड़ भी सड़क पर गिर गया। इसके बाद बाटनागाड़ में मलबा, उससे आगे हनुमान चट्टी के पास सड़क कटने से मार्ग बंद हो गया। दोपहर पानी कम होने पर उचौलीगोठ तक मार्ग खुला। सड़क से पेड़ हटाकर टीम आगे बाटनगाड़ तक पहुंची। बाटनागाड़ में शाम करीब चार बजे मलबा हटा कर यातायात सुचारु किया गया लेकिन इससे आगे भैरव मंदिर तक मार्ग बंद है। पैदल मार्ग पर भी तिलहर के पास मलबा आने से आवाजाही ठप है। विभागीय टीम सड़क को खोलने के लिए जुटी है। इधर, मार्ग बंद होने से दिन भर लोग परेशान रहे।
विज्ञापन


----

उचौलीगोठ में विद्युत लाइन पर पेड़ गिरा, बूम से आगे बिजली गुल

टनकपुर (चंपावत)। भारी बारिश से बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। पूर्णागिरि क्षेत्र की 11 केवी लाइन पर उचौलीगोठ के पास पेड़ गिरने से लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे सुबह से ही संपूर्ण पूर्णागिरि क्षेत्र और बूम तक बिजली बाधित हो गई। लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। विभागीय टीम लाइन मरम्मत में जुटी रही। यूपीसीएल के जेई नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि दोपहर दो बजे तक बूम तक आपूर्ति सुचारु कर दी गई। ठूलीगाड़, पूर्णागिरि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारु करने के प्रयास किए जा रहे हैं। विभागीय टीम फाल्ट तलाशने में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed