{"_id":"582de5484f1c1bf23c8fe7f6","slug":"purnagiri-habitation-ban-on-night-vision-in-march-eight","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ मार्च तक पूर्णागिरि धाम में रात में दर्शन पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ मार्च तक पूर्णागिरि धाम में रात में दर्शन पर रोक
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
Updated Thu, 17 Nov 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
पूर्णागिरी मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मां श्री पूर्णागिरि धाम मंदिर समिति ने तीर्थयात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के मद्देनजर आठ मार्च तक रात के वक्त दर्शन पर रोक लगाई है। शाम छह से सुबह छह बजे तक 12 घंटे मंदिर का मुख्य गेट बंद रखा जाएगा। थर्टी फर्स्ट के लिए 31 दिसंबर से एक जनवरी तक दर्शन के लिए मंदिर के गेट रात के वक्त भी खुले रहेंगे। फैसले से जिला और पुलिस प्रशासन को समिति ने लिखित रूप से अवगत कराया गया है।
मंदिर समिति अध्यक्ष भुवन चंद्र पांडेय ने बताया कि काली मंदिर से आगे तीन किमी पैदल मार्ग में पथ प्रकाश एवं पेयजल की व्यवस्था और मार्ग व्यवस्थित न होने से यह फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि काली मंदिर में स्थित मंदिर का मुख्य गेट बंद रखने और खोलने के लिए समिति द्वारा स्वयं सेवक की तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए हर साल जाड़ों में रात के वक्त दर्शन पर रोक लगाई जाती रही है। समिति अध्यक्ष के अलावा सचिव गिरीश चंद्र पांडेय, उपाध्यक्ष नीरज पांडेय, कोषाध्यक्ष कैलाश चंद्र पांडेय, लालमनी पांडेय, हरीश पांडेय, गिरीश चंद्र, जनार्दन आदि ने एसपी और एसडीएम को फैसले की लिखित जानकारी देते हुए व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग का आग्रह किया है।
विज्ञापन