फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Purchase of 123 quintals of wheat in 19 days

19 दिन में महज 123 क्विंटल गेहूं की खरीद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 10:07 PM IST
विज्ञापन
Purchase of 123 quintals of wheat in 19 days
बनबसा के गेहूं क्रय केंद्र में गेहूं तौलते कर्मचारी। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिले में गेहूं की खरीद की रफ्तार काफी धीमी है। दस दिन बीत गए हैं, लेकिन सिर्फ 123 क्विंटल गेहूं की ही खरीद हो सकी है। लॉकडाउन की वजह से इस बार पहली अप्रैल के बजाय 15 अप्रैल से गेहूं क्रय केंद्र खोले गए।
विज्ञापन

जिला सहायक निबंधक (एआर) सुरेंद्र पाल ने बताया कि टनकपुर और बनबसा के गेहूं खरीद केंद्रों में 15 अप्रैल से किसानों से खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। शुरुआती कुछ दिनों में किसानों का पंजीकरण किया गया। 16 किसानों ने कुल 123 क्विंटल गेहूं क्रय किया है। सहकारी समिति के सचिव दीनानाथ वर्मा ने बताया कि गेहूं की रकम दो दिन के भीतर किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जा रही है। इस बार 1925 रुपये क्विंटल के अलावा बोनस के रूप में प्रति क्विंटल 20 रुपये किसान को मिलेंगे। एआर सुरेंद्र पाल ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य निर्देशों का पालन कर गेहूं की खरीद के लिए काश्तकारों को प्रेरित किया जा रहा है। चंपावत जिले में सात हजार मीट्रिक टन से अधिक पैदावार होती है, लेकिन क्रय केंद्रों में काफी कम गेहूं लाया जाता है। पिछले साल 2800 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed