{"_id":"56e2f82a4f1c1b41188b4644","slug":"pulse-polio-day-polio-boxes-are-kept-in-store","type":"story","status":"publish","title_hn":"पल्स पोलियो दिवस से दुकान में रखे हैं पोलियो बाक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पल्स पोलियो दिवस से दुकान में रखे हैं पोलियो बाक्स
ब्यूरो/अमर उजाला, पाटी
Updated Fri, 11 Mar 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
पोलियो बॉक्स
- फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्य विभाग में दायित्वों के प्रति कितनी लापरवाही बरती जाती है, उसका नमूना यहां बहादुर सिंह मेहता की दुकान में देखने को मिलता है। इनकी दुकान में 21 फरवरी को पल्स पोलियो दिवस के अवसर पर शाम को दो पोलियो बॉक्स रखे थे, जिनका अब तक कोई सुधलेवा नहीं है।
विज्ञापन
मेहता का कहना है कि बॉक्स रखने के बाद कोई उनके बारे में पूछने तक नहीं आया है, जबकि दोनों बॉक्सों में पोलियो वैक्सीन अब भी पड़ी हैं। एक बॉक्स में बूथ संख्या 34 पारस, सुपरवाइजर का नाम मंजू जोशी लिखा है, जबकि दूसरे बॉक्स में बूथ संख्या 19 तथा सुपरवाइजर का नाम योगेश कनौजिया लिखा है।
विज्ञापन
इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.आभाष सिंह का कहना है कि पल्स पोलियो अभियान समाप्त होते ही सभी बॉक्स अस्पताल में जमा कर दिए गए थे। यदि किसी ने ऐसी लापरवाही की है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन