फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Provide employment to job card holders Mankanusar

जॉब कार्ड धारकों को मानकानुसार रोजगार उपलब्ध कराएं

Wed, 14 Dec 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Wed, 14 Dec 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
Provide employment to job card holders Mankanusar
जॉब कार्ड धारकों को मानकानुसार रोजगार उपलब्ध कराएं - फोटो : अमर उजाला
 केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक ली। उन्होंने मनरेगा, पीएमजीएसवाई, आईडब्ल्यूएमपी आदि योजनाओं की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास  अधिकारी एचजी भट्ट को निर्देश दिए कि वे मनरेगा के अंतर्गत किये जा रहे कार्यों में जॉब कार्ड धारकों को मानक के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


सीडीओ ने बताया कि मनरेगा में 1794.46 लाख अवमुक्त धनराशि में से 1788.05 धनराशि व्यय कर 99.6 प्रतिशत की उपलब्धि प्राप्त की है। इस धनराशि से 34280 जॉब कार्ड धारकों में से 20811 ने रोजगार मांगा और 17951 लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया गया। इनमें से 409 लोगों को 100 दिन का रोजगार दिया गया। राज्यमंत्री ने बडोली में सड़क निर्माण के लिए जरूरी कदम उठाने निर्देश दिए। समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि जिले में 20162 पेंशनर्स को पेंशन से लाभान्वित किया जा रहा है।
विज्ञापन


राज्यमंत्री ने विकासखंडवार योजनाओं की निगरानी करने के निर्देश दिए। राज्यमंत्री ने विगत माहों में जिले में चार गर्भवती महिलाओं की मृत्यु पर  कड़ा रुख अपनाते हुए चेतावनी दी की भविष्य में इस तरह की घटनाओं की कोई पुनरावृत्ति न हो। बैठक में विधायक लोहाघाट पूरन सिंह फर्त्याल, पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी, ब्लाक प्रमुख निर्मल मेहरा, जिलाधिकारी डॉ. अहमद इकबाल, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, संख्या अधिकारी एचबी बचखेती सहित समिति के सदस्य और सभी अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed