फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Protest in tehseel

किरोड़ा में खनन की कार्रवाई से भड़के ग्रामीणों ने तहसील में किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Protest  in tehseel
टनकपुर तहसील में प्रदर्शन करते नायकगोठ और थ्वालखेड़ा के ग्रामीण। - फोटो : TANAKPUR
रिवर ट्रेनिंग नीति के तहत नायकगोठ और थ्वालखेड़ा के बीच किरोड़ा नाले में खनन के पट्टे आवंटित किए जाने की कार्रवाई से भड़के ग्रामीणों ने सोमवार को तहसील में विरोध-प्रदर्शन किया। उन्होंने गांवों की सुरक्षा को ताख में रख किसी भी सूरत में खनन नहीं होने देने की बात कही है। चेतावनी दी कि खनन कराने का प्रयास हुआ तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से रिवर ट्रेनिंग नीति के तहत पिछले दो साल से किरोड़ा नाले में खनन कराने की कोशिश की जा रही है। गत वर्ष ग्रामीणों के विरोध के चलते खनन नहीं हो पाया लेकिन इस बार फिर खनन के पट्टों की नीलामी के लिए प्रशासन ने निविदा निकाली है। 12 फरवरी को तहसील कार्यालय में खनन पट्टों की नीलामी तय है। प्रशासन की इस कार्रवाई से नायकगोठ और थ्वालखेड़ा के ग्रामीणों में खासा गुस्सा बना हुआ है।
विज्ञापन

एसडीएम ने बैठक कर ग्रामीणों को खनन के पक्ष में तैयार करने की कोशिश की लेकिन ग्रामीण नहीं माने। खनन के पट्टों की नीलामी की कार्रवाई के खिलाफ ग्राम प्रधान दीपा बोहरा, भवानी देवी और पूर्व सांसद प्रतिनिधि नरेश सकारी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने तहसील में प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंप खनन पट्टों की नीलामी रद किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में विशाल सिंह, नेहा पांडेय, हीरा देवी, पुष्पा देवी, सूरज खंपा, नारायण महर, सुंदरी देवी, कमला नेगी, विमला नेगी, ाशा नेगी, ईश्वरी, गणेश सिंह, ईश्वरी दत्त, विपीन जोशी, गिरीश शर्मा, प्रकाश चंद्र, सुनी कलौनी, देव सिंह, गणेश पांडेय, हेमा सुंदर सिंह, हेम चंद्र नेगी, भीम सिंह, दयाकिशन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed