{"_id":"6956ac8a6a68b6b87f060f61","slug":"protest-against-secret-tendering-of-schemes-protest-by-public-representatives-continues-champawat-news-c-229-1-shld1019-133703-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: योजनाओं के गुपचुप टेंडर का विरोध, जनप्रतिनिधियों का धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: योजनाओं के गुपचुप टेंडर का विरोध, जनप्रतिनिधियों का धरना जारी
Thu, 01 Jan 2026 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 01 Jan 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विभिन्न स्वीकृत योजनाओं की टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए ग्रामीण जनप्रतिनिधियों का अनिश्चितकालीन धरना जारी है।
बृहस्पतिवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रकाश सिंह धामी के नेतृत्व में धरने पर बैठे क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि विकास कार्यों के लिए आने वाली धनराशि के वितरण में घोर लापरवाही और अनियमितता बरती जा रही है। साथ ही क्षेत्र पंचायतों में स्वीकृत योजनाओं के टेंडर में खुली प्रतिस्पर्धा के बजाय गुपचुप तरीके से प्रक्रिया को प्रभावित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में मनमानी और धांधली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
आक्रोशित जनप्रतिनिधियों ने धरनास्थल पर सुंदरकांड का पाठ भी किया गया। धरने को समर्थन देने वालों में ग्राम प्रधान डूंगरी महेश जोशी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्कर सिंह बोहरा, ग्राम प्रधान कुनाडी पुष्कर कुंवर, ग्राम प्रधान ढोरजा पवन भट्ट, ग्राम प्रधान कायल मोहन सिंह और ग्राम प्रधान पारम चंद्रकांत तिवारी शामिल रहे। वहां बबीता चिल्कोटी, अंकिता बोहरा, शोबन सिंह, गणेश गिरी, जयंती गोस्वामी, नीमा शर्मा, नैनराम, उमा कुंवर, ऋचा महरा, अंकित कुमार, सोबन सिंह बोहरा, विनोद बोहरा और महेश्वरी देवी आदि मौजूद रहे।