फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Protest against civic aminities

रोडवेज की बदहाली को लेकर पूर्व विधायक हेमेश ने रखा उपवास, धरना दिया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Protest against civic aminities
टनकपुर में रोडवेज वर्कशॉप गेट के पास उपवास रख पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे पूर्व विधा? - फोटो : TANAKPUR
परिवहन निगम की बदहाली और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर कांग्रेस नेता पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने सोमवार को उपवास रखकर क्षेत्रीय कार्यशाला गेट के पास धरना दिया। उन्होंने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार परिवहन निगम को बंद कराने की साजिश रच रही है, लेकिन कांग्रेस कर्मचारियों के साथ खड़े रहकर सरकार के इस मंसूबे को कभी पूरा नहीं होने देगी। उन्होंने राज्यपाल को ज्ञापन भेज कर्मचारियों की समस्याओं का संज्ञान लेते हुए सरकार को दिशा निर्देश देने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक खर्कवाल सोमवार की सुबह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ रोडवेज के क्षेत्रीय कार्यशाला गेट पहुंचे और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि परिवहन निगम के कर्मचारियों को पिछले दो माह से वेतन नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त कर्मचारी भी अपने लंबित देयकों के भुगतान के लिए चक्कर काट रहे हैं। वहीं मृतक आश्रितों को नौकरी नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि परिवहन निगम का शासन के पास करी 68 करोड़ रुपये का भुगतान लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम की लगातार गिरती माली हालत की ओर सरकार का ध्यान नहीं है। उन्होंने मंडलीय प्रबंधक के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में भारत-नेपाल मैत्री बसों के नाम पर चल रही अवैध एवं डग्गामारी बसों को रोकने, संविदा, वाह्यस्रोत कर्मचारियों को नियमित करने, निगम में रिक्त पदों को तत्काल भरने और सरकार द्वारा निगम की संपत्तियों का अधिग्रहण रोकने की मांग उठाई है।

धरने पर बैठने वालों में कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनिल चौधरी पिंकी, कपिल भार्गव, रमेश चंद, निर्मला मौनी, धीरेंद्र सिंह गंगवार, गोपाल बिष्ट, लीलाधर शर्मा, अमित भट्ट, अनिल प्रसाद सिन्हा, सतीश पांडेय, भैरव जोशी, केशव पांडेय, मोहन सिंह, अमित गर्ग आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed