फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Prepare the selected booths by giving them an attractive look: Pandey

चयनित बूथों को आकर्षक रूप देते हुए तैयार करें : पांडे

Thu, 28 Mar 2024 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 28 Mar 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Prepare the selected booths by giving them an attractive look: Pandey
चंपावत। बैंकर्स आसन्न लोकसभा चुनाव में दो-दो महिलाएं, युवा, दिव्यांग और यूनिक बूथ को माॅडल रूप में तैयार करेंगे। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत पांडे ने सभी बैंकों के अधिकारियों के साथ बैठक कर सहयोग की अपील करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में दोनों विधानसभाओं में जो दो महिला बूथ जवाहर नवोदय विद्यालय चंपावत और वन पंचायत भवन लोहाघाट हैं, उनमें आवश्यक सुवियाएं, बूथ की सजावट आदि एसबीआई की ओर से कराई जाएगी। इसी प्रकार पीएनबी दो दिव्यांग बूथ राप्रावि लोहाघाट कक्ष एक और जीआईसी चंपावत कक्ष एक में जबकि आईसीआईसीआई बैंक दोनों विधानसभा में दो युवा बूथ राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुलेठी, डिग्री कॉलेज लोहाघाट को मॉडल रूप देकर आवश्यक व्यवस्था उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिला लीड बैंक अधिकारी को निर्देश दिए कि वह संबंधित बैंक अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए मतदान दिवस से पूर्व इन सभी बूथों पर आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराएं। इसके अतिरिक्त यूनिक बूथ विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह के मतदाताओं को आवश्यक सुविधा के लिए खिरद्वारी बनाया गया है। इसमें आवश्यक व्यवस्थाओं की कार्यवाही इंडसइंड बैंक की ओर से की जाएगी। बैठक में सीडीओ संजय कुमार सिंह, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, लीड बैंक अधिकारी अमर सिंह ग्वाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट सहित सभी बैंकर्स मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed