फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Preparativos para la inauguración del servicio ferroviario el 21 de febrero

21 फरवरी को ट्रेन सेवा के उद्घाटन की तैयारियां शुरू

Sat, 10 Feb 2018 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूूूूराे टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूूूूराे टनकपुर (चंपावत)। Updated Sat, 10 Feb 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
Preparativos para la inauguración del servicio ferroviario el 21 de febrero
टनकपुर रेलवे स्टेशन का प्रवेश द्वार। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
नवनिर्मित टनकपुर-पीलीभीत बड़ी रेल लाइन पर 21 फरवरी से ट्रेन सेवा शुरू होना लगभग तय माना जा रहा है। बृहस्पतिवार को रेलवे के सीनियर डीईएन के दौरे के बाद उद्घाटन की तैयारी को लेेकर कवायद तेज हो गई है। रेलवे ने न सिर्फ स्टेशन परिसर में उद्घाटन समारोह के लिए स्थल तय कर लिया है, वहीं अन्य व्यवस्थाओं की रूपरेखा भी तय की जाने लगी है।

बड़ी रेल लाइन निर्माण कार्य के चलते जून 2016 से टनकपुर-पीलीभीत के बीच ट्रेन सेवा का संचालन बंद है, लेकिन अब निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। दिसंबर में संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के बाद से ट्रेन सेवा जल्द शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई थी। संरक्षा आयुक्त के सुझाव पर नवनिर्मित लाइन में खामियों को दूर करने के बाद ट्रेन सेवा शुरू करने को रेलवे बोर्ड ने हरी झंडी दे दी है। हालांकि अभी रेलवे ने अधिकारिक तौर पर उद्घाटन की तिथि जारी नहीं की है, लेकिन रेलवे सूत्रों के अनुसार 21 फरवरी से ट्रेन सेवा शुरू होना लगभग तय है। चर्चा तो यहां तक है कि केंद्रीय रेल मंत्री या फिर केंद्रीय रेल राज्यमंत्री टनकपुर से हरी झंडी दिखाकर ट्रेन सेवा का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी के मुताबिक उद्घाटन की तिथि का कोई आदेश अब तक नहीं पहुंचा है, लेकिन बृहस्पतिवार को सीनियर डीईएन के नेतृत्व में आई टीम ने उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर चर्चा जरूर की है। उद्घाटन कार्यक्रम रेलवे स्टेशन परिसर में प्रस्तावित है। इसके लिए पंडाल एवं स्टेज के लिए जगह भी चयनित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 शुरू हो रेल सेवा
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर-बागेश्वर रेलपथ निर्माण संघर्ष समिति ने रेल मंत्री एवं रेलवे बोर्ड अध्यक्ष को ज्ञापन भेजकर टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन का शीघ्र निर्माण और टनकपुर से नवनिर्मित बड़ी रेल लाइन पर जल्द रेल सेवा शुरू कराने की मांग की है। एसडीएम अनिल चन्याल के माध्यम से भेजे ज्ञापन में समिति ने कहा है कि प्रधानमंत्री द्वारा कई बार टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन के सर्वे की घोषणा की गई, लेकिन अब तक निर्माण तो दूर सर्वे तक नहीं हो पाया है। उन्होंने रेल लाइन का निर्माण शुरू कराने के साथ ही टनकपुर से बरेली, किच्छा, देहरादून, दिल्ली, मुंबई, कोलकत्ता, गुवाहटी आदि स्थानों के लिए एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन शुरू कराने का भी आग्रह किया है। ज्ञापन देने वालों में समिति अध्यक्ष गंगागिरि गोस्वामी, राधेश्याम, अजीत चौबे, राकेश सक्सेना, रामअवतार, नरेंद्र जोशी, रविमोहन अग्रवाल, सुनील कुमार आदि शामिल थे। इधर, सामाजिक कार्यकर्ता हरिमोहन अग्रवाल ने रेल मंत्री पीयूष गोयल को ज्ञापन भेजकर टनकपुर से दिल्ली, देहरादून, जम्मूतवी, मथुरा, आगरा, अयोध्या, कानपुर, हावड़ा आदि स्थानों के लिए अलग-अलग नामों से एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन शुरू कराने का आग्रह किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed