फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Preparations to start the state's first women's sports college in 2027

Champawat News: 2027 में राज्य के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज के संचालन की तैयारी

Sat, 10 Jan 2026 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 10 Jan 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Preparations to start the state's first women's sports college in 2027
चंपावत/ लोहाघाट। जिले में आगामी वर्ष तक राज्य के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का संचालन प्रारंभ करने की योजना है। डीएम मनीष कुमार ने मुख्यमंत्री घोषणा के तहत छमनियां लोहाघाट में बन रहे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज के कार्य का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं को राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

डीएम ने निर्माण कार्य का जायजा लेते बताया कि करीब 237 करोड़ रुपये से प्रथम महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का निर्माण किया जा रहा है। इसमें प्रस्तावित फुटबाल ग्राउंड, हॉकी ग्राउंड, वॉलीबाल सहित अन्य खेल मैदान, खिलाड़ियों के लिए हॉस्टल, स्टाफ क्वार्टर और प्रशासनिक भवन का निर्माण किया जा रहा है। डीएम ने तहसीलदार लोहाघाट को निर्देशित किया कि वह सप्ताह में कम से कम दो दिन निर्माण स्थल का निरीक्षण करें और प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से प्रस्तुत करें।
विज्ञापन

डीएम ने स्पष्ट किया कि कार्य में देरी, लापरवाही, गुणवत्ता में कमी किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जाएगी। इस दौरान डीएम ने निर्माण स्थल पर कार्यरत श्रमिकों की सुरक्षा, स्वास्थ्य, आवास, स्वच्छ पेयजल, शौचालय की व्यवस्था और उनके बच्चों की शिक्षा सुनिश्चित करने के भी सख्त निर्देश दिए। इस दौरान कार्यदायी संस्था के साथ ही अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed