फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Preparations begin for Gumdesh's famous Chaitola fair

Champawat News: गुमदेश के प्रसिद्ध चैतोला मेले की तैयारियां शुरू

Mon, 01 Apr 2024 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 01 Apr 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Preparations begin for Gumdesh's famous Chaitola fair
लोहाघाट (चंपावत)। गुमदेश के प्रसिद्ध चैतोला मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंदिर को रंग रोगन कर चमकाया जा रहा है। पहली नवरात्र से मंदिर में मेला शुरू होगा। मुख्य मेला 19 अप्रैल को होगा। मंदिर समिति ने मेले में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की है।
विज्ञापन

सोमवार को चौमू् चौखाम बाबा मंदिर समिति के अध्यक्ष खुशाल सिंह धौनी और कोषाध्यक्ष कल्याण सिंह ने बताया कि इस वर्ष पहली नवरात्र नौ अप्रैल को चैतोला शुरू होगा। इस दिन सुबह देवडांगर पंचेश्वर संगम पर गंगा स्नान करेंगे। मेले के शुभारंभ के बाद चौखाम बाबा मेला स्थल पर ढुसका गायन, सांस्कृतिक और खेलकूद प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन

18 अप्रैल दशमी को चमू देवता का सिंहासन मुख्य मंदिर से मड़ गांव की ओर प्रस्थान करेगा। 19 अप्रैल को मतदान के दिन मुख्य मेला लगेगा। इसमें 11 गांव के जत्थे चमू देवता मंदिर चमदेवल आकर परिक्रमा करेंगे। 20 अप्रैल को व्यापारिक मेला लगेगा। मेले की व्यवस्था में नारायण सिंह पुजारी, शंकर दत्त पांडेय, त्रिलोक सिंह धौनी, कमल सिंह प्रथोली आदि जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed