फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Pregnant woman brought eight kilometers on a dolly, delivery in 108 emergency vehicle

Champawat News: गर्भवती को आठ किमी डोली पर लाए, 108 आपात वाहन में प्रसव

Sun, 12 May 2024 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 12 May 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Pregnant woman brought eight kilometers on a dolly, delivery in 108 emergency vehicle
सड़क सुविधा के अभाव में बाराकोट ब्लाक के सील गांव से डोली से गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाते ग - फोटो : सड़क सुविधा के अभाव में बाराकोट ब्लाक के सील गांव से डोली से गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाते ग्रामीण। स्रोत: ग्रामीण
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट के सील गांव के लोगों को आजादी के बाद से सड़क जैसी बुनियादी सुविधा नसीब नहीं हो पाई है। सीएम की घोषणा के बावजूद भी गांव के लिए सड़क नहीं बन पाई। सड़क सुविधा न होने से डोली के सहारे अस्पताल ले जाते वक्त गांव की महिला का 108 आपात सेवा में ही प्रसव हो गया। बारी-बारी से करीब 10 लोगों ने डोली को कंधा देकर आठ किमी का सफर दो घंटें में पूरा किया।
विज्ञापन

शनिवार को गोविंद सिंह की पत्नी कमला देवी को प्रसव पीड़ा हुई। आशा कार्यकर्ता निर्मला देवी के साथ परिजन डोली के सहारे गर्भवती कमला को आठ किमी डोली के सहारे पातल तक लाए। यहां से 108 आपातकालीन सेवा के जरिये गर्भवती को लोहाघाट उपजिला अस्पताल लाया जा रहा था। प्रसव पीड़ा बढ़ने पर शंखपाल ने वाहन में ही कमला का प्रसव कराया।
विज्ञापन

इसके बाद जच्चा-बच्चा को उपजिला अस्पताल लोहाघाट भर्ती करया गया। ग्रामीण लक्ष्मण राम, सोनू बिष्ट, दान सिंह, मदन सिंह, लक्ष्मण सिंह, आरएस बिष्ट, राम सिंह, गोविंद सिंह, रमेश सिंह का कहना है कि सड़क नहीं होने के कारण गांव में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आश्वासन के बाद भी नहीं बनी सड़क
चंपावत। ग्राम प्रधान मीना देवी ने बताया कि आजादी के बाद से लोग गांव तक सड़क की मांग कर रहे हैं। तीन साल पहले भी सीएम ने सुतेड़ा से सील तक सड़क बनाने की घोषणा की थी जो आज तक धरातल पर नहीं उतर पाई है। चुनाव के वक्त भी लोगों ने सड़क की मांग पर चुनाव बहिष्कार का एलान किया था लेकिन डीएम के आश्वासन के बाद उन्होंने बहिष्कार का निर्णय वापस ले लिया था। उन्होंने बताया कि सड़क सुविधा न होने के कारण छात्र-छात्राओं को भी कई किमी पैदल दूर जाकर पढ़ाई करने जाना पड़ता है। लोगों ने जल्द शासन-प्रशासन से सड़क सुविधा की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed