फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Prachi topped ICSE high school exam

Champawat News: प्राची ने आईसीएसई हाईस्कूल परीक्षा में किया टॉप

Mon, 06 May 2024 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 06 May 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
Prachi topped ICSE high school exam
प्राची, छात्रा। संवाद 
चंपावत। जिले के एकमात्र आईसीएसई बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में माउंट कार्मल स्कूल के 11 बच्चे प्रथम श्रेणी में पास हुए हैं। प्राची जोशी ने 91.8 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय टॉप किया। इसी तरह वर्तिका पांडे 91 प्रतिशत और विकास विश्वकर्मा ने 90.2 प्रतिशत अंक के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की है। प्रधानाचार्य सिस्टर शैली ने बताया कि आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में विद्यालय के 11 छात्र प्रथम श्रेणी और दो बच्चे द्वितीय श्रेणी में पास हुए हैं। विद्यालय के 13 बच्चों ने परीक्षा दी थी। फादर डैनी मैथ्यू ने बच्चों सफलता पर बधाई दी है।
विज्ञापन

प्राची का सपना देश सेवा करने का
चंपावत। कफलांग निवासी प्राची जोशी सिविल सर्विसेज में जाकर देश सेवा करना चाहती हैं। उन्होंने आईसीएसई की हाईस्कूल की परीक्षा में 459 अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों और पिता स्व. प्रकाश जोशी, माता दीपा जोशी और चाचा दीपक जोशी को दिया है। उन्होंने बताया कि वह नियमित छह से सात घंटे पढ़ाई करती हैं।
विज्ञापन

कंप्यूटर इंजीनियर बनना चाहती हैं वर्तिका
चंपावत। मादली निवासी वार्तिका पांडे का सपना कंप्यूटर इंजीनियर बनने का है। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है। उन्होंने हाईस्कूल की परीक्षा में 500 में से 454 अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों और व्यवसायी पिता कैलाश चंद्र पांडे और माता गृहिणी प्रेमा पांडे को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास को बनना है सैन्य अधिकारी
चंपावत। हाईस्कूल में 451 अंकों के साथ विद्यालय की वरीयता सूची में स्थान बनाने वाले विकास सेना में जाना चाहते है। उनका सपना सेना या सिविल सर्विसेज में जाकर देश सेवा करना है। विकास ने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों और पिता जेसीओ बीआरओ बसंत राम और माता गृहिणी चंद्रकला को दिया है। उनके दादा स्व. गोविंद राम राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित हैं। उन्हें शौर्य चक्र प्रदान किया गया था। उनका परिवार नागनाथ वार्ड में रहता है। वह मूल रूप से खूना बोरा के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed