{"_id":"67f0145d08c49a430409203d","slug":"positive-news-in-district-champawat-news-c-229-1-shld1026-122200-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: अब नए सत्र से नहीं होगी इलेक्ट्राॅनिक्स की पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: अब नए सत्र से नहीं होगी इलेक्ट्राॅनिक्स की पढ़ाई
Fri, 04 Apr 2025 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 04 Apr 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। राजकीय पॉलीटेक्निक चंपावत में इस वर्ष से इलेक्ट्राॅनिक्स की पढ़ाई नहीं होगी। छात्रों की संख्या घटने के कारण इस ट्रेड का बंद करना पड़ा है। अब नए सत्र से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई संस्थान में कराई जाएगी।
वर्ष 2014 में राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान खोला गया था। शुरुआत में इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रानिक्स ट्रेड का संचालन किया गया। लंबे समय तक इन दोनों ट्रेडों का संचालन होता रहा, लेकिन समय के साथ इलेक्ट्रानिक्स ट्रेड पढ़ने वाले बच्चों की रुचि कम होती रही। इससे इसका संचालन करना आसान नहीं हो रहा था।
छात्र संख्या कम होने के चलते 2025 में इलेक्ट्राॅनिक्स ट्रेड को बंद किया जा रहा है। अब नए सत्र में कंप्यूटर साइंस ट्रेड का संचालन किया जाएगा।
इलेक्ट्रानिक्स ब्रांच के एचओडी रोहित जोशी ने बताया कि संस्थान में अभी 56 छात्र- छात्राएं अध्ययनरत हैं। संस्थान में नई ब्रांच खोलने की आवश्यकता है, इससे यहां छात्र संख्या बढ़ेगी। नई ब्रांच खुलने से यहां के विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए अन्यत्र नहीं जाना पड़ेगा और वह नजदीकी संस्थान से ही अपने पसंदीदा विषय की पढ़ाई कर देश के विकास में सहयोग देंगे।