{"_id":"684869e3be06751fd406ca64","slug":"positive-news-in-district-champawat-news-c-229-1-shld1007-125063-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: टनकपुर- बनबसा में तीसरी आंख की रहेगी निगाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: टनकपुर- बनबसा में तीसरी आंख की रहेगी निगाह
Tue, 10 Jun 2025 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 10 Jun 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। अब नेपाल सीमा से सटे टनकपुर और बनबसा क्षेत्र में संदिग्ध और अपराधी पुलिस की तीसरी निगाह से नहीं बच पाएंगे। दोनों नगरों में 144 सीसीटीवी लगाने का कार्य तेज हो गया है। पखवाड़े भर में कैमरे लग जाएंगे। दोनों जगह कंट्रोल रूम से संदिग्धों पर पैनी निगाह रहेगी।
करीब एक करोड़ रुपये से अधिक की लागत से टनकपुर और बनबसा में सीसीटीवी और कंट्राेल रूम बनाने की स्वीकृति मिली थी। पिछले तीन माह से कैमरे लगाने का कार्य चल रहा था। इस मामले में कोतवाल चेतन रावत ने बताया कि टनकपुर में 58 लोकेशन में 95 कैमरे और बनबसा में 59 सीसीटीवी लगाने का कार्य तेज हो गया है। टनकपुर क्षेत्र के लिए 95 में 20 कैमरे लगा दिए हैं। इसके लिए कोतवाली में कंट्रोल रूम बनाया। कैमरे लगते ही इससे संदिग्ध गतिविधियों और वारदात, सड़क हादसों पर निगाह रहेगी।
पोल लगाने के साथ ही कैमरे लगाने का कार्य कार्यदायी संस्था की ओर से तेज गति से चल रहा है। जल्द सिटी कंट्रोल रूम से टनकपुर क्षेत्र में तीसरी आंख की नजर रहेगी। इससे पुलिस को वारदातों के खुलासे में भी सहायता मिलेगी। संवाद