फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Popular culture, celebrated as the day of jubilee Bdoni

बडोनी की जयंती लोकसंस्कृति दिवस के रूप में मनाई

Sat, 24 Dec 2016 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Sat, 24 Dec 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
Popular culture, celebrated as the day of jubilee Bdoni
बडोनी की जयंती लोकसंस्कृति दिवस के रूप में मनाई - फोटो : अमर उजाला

चंपावत/लोहाघाट। वयोवृद्ध नेता इंद्रमणि बडोनी की जयंती को लोक संस्कृति दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी के व्यक्तित्व और उनके द्वारा उत्तराखंड राज्य आंदोलन में दिए गए योगदान को याद किया गया। साथ ही उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया।

विज्ञापन


मौराड़ी हाईस्कूल में शिक्षक त्रिलोचन जोशी के संचालन में हुए कार्यक्रम में राज्य स्तर में भाग लेने वाले खिलाड़ियों ईश्वरी कापड़ी, राकेश जोशी, निर्मला जोशी को प्रधानाचार्य लक्ष्मी दत्त जोशी ने पुरस्कृत किया। पुरस्कारों की व्यवस्था शिक्षक मुकेश वर्मा ने की थी। इस दौरान कुसुम जुकरिया, कल्याण बिष्ट, त्रिलोक राम कोहली, सुरेश खर्कवाल, कल्याण चंद्र आदि थे।
विज्ञापन


मुड़ियानी हाईस्कूल में सामाजिक कार्यकर्ता रमेश चंद्र पंत की अध्यक्षता और शिक्षक डा.यशवंत बोरा के संचालन में हुए कार्यक्रम में लडवाल फाउंडेशन के संरक्षक नरेंद्र सिंह लडवाल ने 260 छात्र-छात्राओं को स्वैटर, स्कूल को कंप्यूटर एवं प्रिंटर दिए। इस दौरान प्रधानाचार्य प्रकाश कार्की, गिरीश चंद्र पंत, प्रधान देवेंद्र महर, विपिन बिष्ट, नवीन महरा, लक्ष्मी गहतोड़ी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जूनियर हाईस्कूल फोर्ती में छात्र-छात्राओं ने लोक संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम पेश किए। ग्रीडिंग निर्माण प्रतियोगिता भी हुई। मुख्य अतिथि शिक्षाविद बंदोपाध्याय की मौजूदगी और प्रधानाध्यापक लक्ष्मण सिंह मेहता की देखरेख में हुई बैडमिंटन प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में अजय पुनेठा विजेता, विवेक बगौली उप विजेता रहे। छात्राओं में पूजा बगौली विजेता, दीक्षा बगौली उप विजेता रही।

निर्णायक शिक्षक सुमनचंद्र राय थे। बाद में क्रिसमस-डे और न्यू ईयर ग्रीटिंग कार्ड बनाओ प्रतियोगिता में पायल, शगुन बगौली, अंकित कुमार विजयी रहे। निर्णायक आनंद मुरारी और हरीश उपाध्याय रहे। इस दौरान यामिनी जोशी, मुन्नी पुनेठा, भावना, कमल राय आदि मौजूद थे।

जीआईसी दिगालीचौड़ में प्रधानाचार्य सुरेश राम की अध्यक्षता और बृजेश ढेक के संचालन में छात्राओं ने कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्र पंकज कुमार द्वारा प्रस्तुत हीरा समधनी गीत पर शिक्षक बृजेश ढेक ने 101 रुपए का पुरस्कार दिया। शिक्षक डा.सुधाकर जोशी ने चंदना म्यारा पहाड़ आए गीत पेश किया।


भाषण प्रतियोगिता में भावना भट्ट ने पहला, दीपिका जोशी ने दूसरा, देवाशीष जोशी ने तीसरा स्थान पाया। संचालन में तारा सिंह, पुनीत रावत, रविंद्र कुमार, रवीश पांडेय ने सहयोग किया। आदर्श प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य प्रदीप कर्नाटक ने बडोनी के चित्र पुष्पांजलि अर्पित की। जीआईसी में भी कार्यक्रम हुए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed