फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Pooja is making eight-sized waterproof rakhis

Champawat News: ऐपण आकार वाटरप्रूफ राखियां बना रहीं हैं पूजा

Wed, 23 Jul 2025 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 23 Jul 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Pooja is making eight-sized waterproof rakhis
 पूजा गहतोड़ी।
चंपावत। पाटी निवासी पूजा गहतोड़ी (18) ने वोकल फॉर लोकल अभियान की भावना के अनुरूप पारंपरिक ऐपण कला से सजी सुंदर और वाटरप्रूफ राखियां तैयार कर रही हैं। उन्हें अब तक 500 राखियों के चंपावत, पाटी और ऑनलाइन माध्यम से ऑर्डर मिल चुके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने उत्तराखंड की पारंपरिक लोक कला ऐपण को आधुनिक स्वरूप देकर राखियों पर उतारा है। उन्होंने कार्डबोर्ड, मोती, धागे और रंगों की मदद से हाथ से बनाई इन राखियों को न केवल खूबसूरत बल्कि टिकाऊ भी बनाया है। इन राखियों को ऑनलाइन माध्यम से इंस्ट्राग्राम आईडी Aipankriti के जरिये खरीदा जा सकता है। बीए द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा पूजा ने पाटी कॉलेज से परीक्षाएं दी हैं। उनका कहना है कि ऐपण राखियों पर उकेर कर वह लोक कला को संरक्षित करने के साथ ही अन्य को स्वरोजगार की प्रेरणा देने का काम कर रही हैं
विज्ञापन

डीएम मनीष कुमार ने उत्तराखंड की लोककला और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने वाली पूजा का काम सराहनीय है। उन्होंने कहा कि विभिन्न स्वरोजगार और कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमों से इसे जोड़ा जाए। उनके उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए उचित मंच प्रदान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed