{"_id":"68a0c000104397487605ad6e","slug":"political-news-in-district-champawat-news-c-229-1-shld1019-128003-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: शिक्षक नेता के घर में घुसकर अभद्रता और तोड़फोड़ के आरोप में ब्लॉक प्रमुख समेत 10 पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: शिक्षक नेता के घर में घुसकर अभद्रता और तोड़फोड़ के आरोप में ब्लॉक प्रमुख समेत 10 पर केस
Sat, 16 Aug 2025 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 16 Aug 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के हथरंगिया मोहल्ला निवासी शिक्षक नेता के घर में घुसकर अभद्रता और तोड़फोड़ करने के आरोप में पुलिस ने नवनिर्वाचित ब्लाॅक प्रमुख सहित 10 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
थापा प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष गोविंद बोहरा की पत्नी भागीरथी बोहरा ने थाने में घटना की तहरीर दी है। इसमें कहा गया है कि 14 अगस्त की रात करीब 11 बजे नवनिर्वाचित लोहाघाट ब्लाॅक प्रमुख महेंद्र सिंह ढेक अपने साथियों देवेंद्र बोहरा, गिरीश ढेक, दिनेश महरा, सतीश महरा, गिरीश महरा, निर्मल फर्त्याल, अमित फर्त्याल, शिवराज सिंह बोहरा और गौतम सिंह मेहता के साथ उनके घर के बाहर आए।
आरोपियों ने मुख्य गेट को तोड़ दिया। आरोपी हथियार लहराते हुए उनके उनके बेड रूम में घुस आए। उनके साथ उनके पति और बच्चे डर कर दूसरी मंजिल में जा छिपे। आरोपियों ने घर में तोड़फोड़ कर गालीगलौज करते हुए पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इसकी सीसीटीवी फुटेज भी उनके पास है।
विज्ञापन
पुलिस के आने से पहले ही आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर ब्लाॅक प्रमुख सहित 10 लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 191 (2), 331(4), 352, 351(2) और 324(4) के मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना एसएसआई भुवन आर्या कर रहे हैं। सीओ शिवराज सिंह राणा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।