फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   political

निष्कासित भाजपा नेता गोविंद सामंत के घर पुलिस का छापा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
political
एक दिन पूर्व भाजपा से निष्कासित किए गए पूर्व जिला महामंत्री गोविंद सामंत के कलक्ट्रेट के नजदीक स्थित घर पर पुलिस ने सोमवार शाम छापा मारा। एसपी धीरेंद्र गुंज्याल का कहना था कि भाजपा प्रत्याशी की ओर से पुलिस को शिकायत मिली थी कि सामंत के घर में गैर कानूनी तरीके से कुछ बीडीसी सदस्य रखे गए हैं।
विज्ञापन

छापे के दौरान वहां मौजूद महिलाओं और अन्य लोगों ने कार्रवाई का विरोध भी किया। वहां मौजूद लोगों ने कहा कि उनके सामंत परिवार से घरेलू और पारिवारिक रिश्ते हैं इसलिए वे यहां रुके हैं। इसके बाद पुलिस टीम लौट गई।
विज्ञापन

कोतवाल सोनू सिंह के नेतृत्व में गई पुलिस टीम ने अदालत के दिशा-निर्देश बताते हुए चुनावी आचार संहिता के मद्देनजर आतिथ्य स्वीकार न करने और एक जगह एकत्र नहीं होने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर ब्लॉक प्रमुख की निर्दलीय प्रत्याशी रेखा देवी ने आरोप लगाया है कि विरोधी खेमा पस्त होकर सत्ता की ताकत का दुरुपयोग कर रहा है। इस घटना से सरगर्मी बढ़ने के साथ ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है।

एसडीएम और सीओ की पूछताछ में सदस्यों ने अपनी इच्छा से बगैर दबाव में रहने की बात मानी है लेकिन किसी एक स्थान पर सदस्यों को ठहराना और आतिथ्य स्वीकारना भी स्वतंत्रता व निष्पक्ष चुनाव में बाधक हो सकता है। प्रशासन हर बीडीसी सदस्य को सुरक्षा देने को तैयार है, मगर प्रशासन द्वारा सुरक्षा देने के प्रस्ताव को सदस्यों ने मना कर दिया है। सुरेंद्र नारायण पांडेय, डीएम, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed