{"_id":"5b56152f4f1c1b572f8b6208","slug":"police-destroyed-drug-farms-in-dainsoly","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने डैंसली में भांग की फसल नष्ट की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने डैंसली में भांग की फसल नष्ट की
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
Updated Mon, 23 Jul 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट के डैंसली गांव में भांग की खेती को नष्ट करते पुलिस कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने विकासखंड के डैंसली में अवैध रूप से बोई गई भांग की फसल को नष्ट किया। एसपी धीरेंद्र गुंज्याल के निर्देश और थानाध्यक्ष मनीष खत्री के नेतृत्व में एंटी ड्रग यूनिट ने लोगों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी। एसओ ने एनडीपीएस एक्ट में उल्लेखित प्रावधानों की जानकारी दी।
उनका कहना है कि भांग की खेती करना अपराध है। उन्होंने जन प्रतिनिधियों से भांग की खेती करने वालों की सूचना पुलिस को देने की बात कही। बाद में पुलिस टीम ने रायनगर चौड़ी गांव में भी निरीक्षण किया। जहां आंशिक रूप से की गई भांग की फसल को ग्रामीणों की मदद से नष्ट किया गया। पुलिस टीम में एसओ के अलावा एसआई देवेंद्र मेहता, हेमा कार्की, सुधा रावत, राकेश रोंकलि, अशोक वर्मा, प्रीति पांडेय, अशोक पुरी आदि शामिल थे।