फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Players of the district are waiting for the construction of shooting range.

Champawat News: जिले के खिलाड़ियों को शूटिंग रेंज के निर्माण का इंतजार

Wed, 10 Jan 2024 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 10 Jan 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Players of the district are waiting for the construction of shooting range.
चंपावत। जिले में शूटिंग रेंज के निर्माण के लिए खिलाड़ियों को इंतजार करना पड़ेगा। पूर्व में चयनित भूमि की कार्यवाही और धनराशि स्वीकृत होने के बाद भी निर्माण शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 13 जुलाई 2022 को चंपावत में शूटिंग रेंज बनाने की घोषणा की थी। शूटिंग रेंज के लिए 6617.40 वर्ग फीट जमीन खेल विभाग को देने का प्रस्ताव तैयार किया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क के पास की जमीन पर पालिका की अनापत्ति प्रमाणपत्र मिलने के बाद खेल विभाग ने खेल निदेशालय को प्रस्ताव भेजा।
विज्ञापन

इसमें प्रथम तल पर इंडोर शूटिंग रेंज का निर्माण और भूतल पर पार्किंग का 496.52 लाख का प्रस्ताव भेजा गया। कार्यदायी संस्था उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास निगम लोहाघाट कार्यदायी संस्था को पहली किस्त के रूप में 40 प्रतिशत के आधार पर 198.60 लाख की धनराशि की स्वीकृति भी प्रदान की गई लेकिन वर्तमान तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। शूटिंग का शौक रखने और शूटिंग खेल के खिलाड़ियों को अब शूटिंग रेंज के निर्माण के शुरू होने का इंतजार करना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed