फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   PICU worth crores is waiting for pediatrician

Champawat News: करोड़ों का पीआईसीयू कर रहा बाल रोग विशेषज्ञ का इंतजार

Sun, 22 Sep 2024 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 22 Sep 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
PICU worth crores is waiting for pediatrician
चंपावत जिला अस्पताल में बना पीआईसीयू। संवाद
चंपावत। जिला अस्पताल में करोड़ों की लागत से पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (पीआईसीयू) बनकर तैयार हो गया है लेकिन पीआईसीयू संचालन के लिए बाल रोग विशेषज्ञ की जरूरत है। अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ नहीं होने से बच्चों को इलाज नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बच्चों के इलाज के लिए 1.25 करोड़ रुपये से पीआईसीयू का निर्माण पूरा हो गया है। 32 बेड की क्षमता वाले पीआईसीयू में जरूरी उपकरण लगने बाकी हैं। इसके अलावा हैंडओवर की कार्यवाही भी की जानी है। साथ ही बाल रोग विशेषज्ञ के रिक्त दो पदों को भरा जाना है। पिछले वर्ष दिसंबर से अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ का पद रिक्त है। पिछले आठ माह से एसीएमओ डॉ. चंद्रशेखर भट्ट बच्चों का इलाज अस्थायी तौर पर कर रहे हैं। एसीएमओ का चार्ज होने के कारण उन्हें अन्य कार्यों के लिए इधर-उधर जाना पड़ता है लेकिन एसीएमओ मेडिकल अवकाश पर होने के कारण बच्चों का इलाज कराना मुश्किल हो गया है। बच्चों के इलाज के लिए खटीमा, हल्द्वानी, बरेली की दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन

अस्पताल में दो माह पहले बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. वैभव चंद्र रमौला का स्थानांतरण टिहरी से चंपावत जिला अस्पताल में हुआ था लेकिन दो माह बीतने के बाद भी बाल रोग विशेषज्ञ ने ज्वाइनिंग नहीं ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जिला अस्पताल में पीआईसीयू का निर्माण पूरा हो गया है। अभी हेंडओवर की कार्यवाही के साथ ही मशीनें लगाई जानी हैं। इसके लिए कार्यवाही की जा रही है। शीघ्र चिकित्सक और स्टाफ के लिए निदेशालय को पत्राचार किया जाएगा। - डॉ. देवेश चौहान, प्रभारी सीएमओ, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed