फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Pickup crashes, driver and passenger narrowly escape

Champawat News: पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे चालक और सवार

Sun, 28 Apr 2024 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 28 Apr 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Pickup crashes, driver and passenger narrowly escape
चंपावत के चल्थी क्षेत्र में एनएच पर दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन। संवाद
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल्थी क्षेत्र में एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक समेत तीन लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

रविवार तड़के पिथौरागढ़ से टनकपुर को जा रहा पिकअप (यूके 06 सीबी 4892) चल्थी क्षेत्र में अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक महिला को हल्की चोटें आई जबकि खटीमा निवासी 33 वर्षीय वाहन चालक कबीर हुसैन और एक अन्य महिला बाल-बाल बच गए। चल्थी चौकी प्रभारी निर्मल लटवाल ने बताया कि पिकअप चालक पिथौरागढ़ से किसी के घर का सामान लेकर टनकपुर की तरफ जा रहा था। हादसे में मामूली रूप से घायल एक महिला को 108 सेवा से टनकपुर अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टर ने इलाज के बाद उसे घर भेज दिया। संवाद


बैतड़ी में कार खाई में गिरी, दो घायल
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल के बैतड़ी जिले में कार दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रविवार की सुबह एक कार धनगड़ी से दार्चुला जाते समय दोगड़ाकेदार- 3 के श्रीकोट में दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दार्चुला के शैल्यशिखर नगरपालिका के 28 वर्षीय शेर बहादुर बोहरा और चालक बैतड़ी के दशरथ चंद नगरपालिका-01 गुरुखोला के नरेंद्र भट्ट गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला प्रहरी कार्यालय बैतड़ी के प्रवक्ता प्रहरी निरीक्षक खेम विक्रम केसी ने बताया कि दोनों की हालत नाज़ुक होने के कारण उन्हें रेफर किया गया है। संवाद
विज्ञापन


बिजली गिरने से दार्चुला में दो घायल

झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल के दार्चुला जिले में बिजली गिरने से दो लोग घायल हो गए जबकि गोठ में बंधी गाय की मौत हो गई। दार्चुला प्रहरी के अनुसार बिजली गिरने से 35 वर्षीय महिला और आठ वर्षीय बालक घायल हो गया। दोनों का दार्चुला जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रहरी ने बताया कि बिजली गिरने से घर की छत में बड़ा गड्ढा बन गया। मकान की वायरिंग और मीटर जल गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed