फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People's thirst being quenched due to Principal's initiative

Champawat News: प्रधानाचार्य की पहल से बुझ रही लोगों की प्यास

Thu, 16 May 2024 10:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 16 May 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
People's thirst being quenched due to Principal's initiative
लोहाघाट में जीआईसी विद्यालय की ओर से चांदमारी में दिए गए पेयजल कनेक्शन से पानी भरती महिला। स्रो
लोहाघाट (चंपावत)। नगर से लगे चांदमारी क्षेत्र में गंभीर पेयजल है। पेयजल के लिए लोग दूर-दूर जाने को मजबूर हो हैं। लोगों की पेयजल समस्या को लेकर पंडित बेनीराम पुनेठा राजकीय इंटर कॉलेज लोहाघाट के प्रधानाचार्य और विद्यालय परिवार ने लोगों की समस्याओं का संज्ञान लेकर उन्हें पेयजल समस्या से राहत देने का कार्य शुरू किया है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य चौबे ने अपने निजी खर्च से विद्यालय के पेयजल टैंक से पाइप लाइन बिछाकर एक कनेक्शन विद्यालय परिसर से बाहर स्थापित कर दिया है। इससे चांदमारी के क्षेत्र के लोग पानी भरकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं। प्रधानाचार्य चौबे ने बताया कि विद्यालय के जल संयोजन से आने वाले पानी को टैंक में स्टोर किया जा रहा है। बच्चों की जरूरत से अधिक पानी से चांदमारी क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों की प्यास बुझाई जा रही है। लोगों ने प्रधानाचार्य चौबे सहित विद्यालय परिवार का आभार जताया।
विज्ञापन

कोट
लगातार विद्यालय समय के बाद भी स्थानीय लोग पानी के लिए विद्यालय परिसर में पहुंच जा रहे थे और दिन रात तक भी वहां लोगों का पानी के लिए जमावाड़ा लगा रहता था। लोगों की इस गंभीर समस्या को देखते हुए विद्यालय स्टाफ ने पाइप लाइन बिछाकर विद्यालय परिसर से बाहर पानी का एक कनेक्शन देने का निर्णय लिया। विद्यालय से पानी मिलने पर लोगों को काफी राहत मिल रही है।- श्याम दत्त चौबे, प्रधानाचार्य जीआईसी लोहाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed