फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People's problems increased due to power failure

Champawat News: बिजली गुल होने से बढीं लोगों की मुश्किलें

Fri, 05 Jul 2024 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 05 Jul 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
People's problems increased due to power failure
चंपावत। जिला मुख्यालय में पिछले एक हफ्ते से दोपहर में बिजली गुल हो रही है। इससे आम लोगों, कारोबारियों, गृहणियों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। लोगों ने अघोषित बिजली कटौती बंद नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को चंपावत मुख्यालय में दो घंटे बिजली गुल रहने से करीब 10 हजार ही आबादी परेशान रही। पिछले कुछ दिनों से लगातार बिजली आंखमिचौली चल रही है। बिजली गुल होने से व्यापारियों के साथ ही आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हर रोज बिजली गुल होने से व्यापारियों का व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। मोबाइल, इलेक्ट्रिानिक, इलेक्ट्रिकल की दुकान के व्यापारियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। बिजली नहीं होने से सीएससी सेंटरों पर लोगों के काम नहीं हुए। लोगों को निराश होकर वापस जाना पड़ा। यूपीसीएल के जेई अमर नाथ ने बताया कि शांत बाजार में फाॅल्ट आने से शटडाइन लिया गया। दो घंटे बाद बिजली सुचारु कर दी गई है।
विज्ञापन


बिजली कटौती से लोगों की दिनचर्या प्रभावित

मुवानी (पिथौरागढ़)। रामगंगा घाटी क्षेत्र के दर्जनों गांव में बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों में रोष है। बिजली गुल होने से दुकानों में रखे दूध, दही और आइसक्रीम खराब हो रहे हैं। महिलाओं को आटा चक्की के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। क्षेत्र में स्थित पोस्ट आफिस में लेनदेन का कार्य भी ठप हुआ है। व्यापार मंडल मुवानी के पूर्व अध्यक्ष सोबन सिंह कार्की ने यूपीसीएल के अभियंता को पत्र लिखकर शीघ्र कटौती बंद करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed