फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People upset due to non-creation of birth-death certificates

Champawat News: जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बनने से लोग परेशान

Fri, 14 Jul 2023 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 14 Jul 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
People upset due to non-creation of birth-death certificates
प्रतीकात्मक
चंपावत। जिले में बीते दो सप्ताह से जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बनने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को छोटे बच्चों के आधार कार्ड बनानें में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पोर्टल में नया संस्करण आने से जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में समस्या आ रही है।
विज्ञापन

अभी तक जन्म-मृत्यू प्रमाण पत्रों के साथ ही अन्य प्रमाण पत्रों के लिए लोगों को सीएससी के माध्यम से ऑनलाइन फाइल जमा करनी होती थी। जिसके बाद आगे की प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से ही होती थी। लेकिन अब इस प्रक्रिया में कुछ नए बदलाव शामिल किए गए हैं, जिसके बाद ही विभिन्न प्रमाण पत्र बन पाएंगें। नए बदलाव के तहत अब ग्राम पंचायत अधिकारी ही जन्म-मृत्यू पंजीकरण संबंधी फाइल जमा कर सकेंगे। जिला पंचायतीराज अधिकारी रामपाल सिंह ने बताया कि पंजीकरण पोर्टल के नए संस्करण के बारे में सभी ग्राम पंचायत अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। पोर्टल में बदलाव होने के बाद ग्राम पंचायत अधिकारी के पास एक आईडी बनाई जाएगी।
विज्ञापन


जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनने से बच्चों के नहीं बन पा रहे हैं आधार
चंपावत। जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनने से बच्चों के आधार कार्ड बनानें में काफी समस्याएं पैदा हो रही हैं। जिससे छोटे बच्चों के आधार कार्ड नहीं बन पा रहे हैैं। प्रमाण पत्र नहीं बनने से बालिकाओं के अभिभावकों को सरकार की ओर से चलाई जा रही अन्य प्रकार की योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआरओ रामपाल सिंह का कहना है कि पंजीकरण पोर्टल में बदलाव होने के कारण प्रमाण पत्र नहीं बनने संबंधी समस्या आ रही है। शीध्र की इस समस्या का समाधान किया जाएगा। जिसके लिए ग्राम पंचायत अधिकारीयों को पासवर्ड और आइडी दी जाएगी। जिसके माध्यम से प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed