{"_id":"58c816114f1c1b1d6132a7ea","slug":"people-stuck-in-the-colors-of-holi","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलो कहो तो यही रम जाएं गोरी ...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलो कहो तो यही रम जाएं गोरी ...
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Tue, 14 Mar 2017 09:40 PM IST
विज्ञापन
होली के रंगों में सराबोर रहे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले भर में रंगों का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। सभी स्थानों पर लोग होली के रंगों में सराबोर रहे। सुबह से ही होल्यारों की टोलियां अपने अपने अंदाज में होली मनाने और रंग खेलने निकल पड़े। सभी लोगों ने एक दूसरे को रंग और अबीर गुलाल से रंगने के साथ एक दूसरे के गले मिलकर भी रंगों का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। पूल्ड हाउस में डीएम डॉ.अहमद इकबाल और पुलिस अधीक्षक आरसी राजगुरु सहित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। होल्यारों की टोलियों ने ‘चलो कहो तो यही रम जाएं गोरी नैना तुम्हारे रसा भरे’ सहित अन्य होली गीतों का गायन किया।
लोहाघाट क्षेत्र में रंगों का पर्व धूमधाम से मना। महिला-पुरुषों ने जमकर होली खेली। लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। छोटे बच्चे भी होली की मस्ती में झूमते रहे। होली के रंगों में सराबोर होल्यारों ने घर-घर जाकर होली गीत भी गाए। होल्यारों ने ‘सब फगुआ मिलि देवे आशीष, तुम हम जीयों लाख बरीस और हमरो कया को बुरा जिन मान्या बरस दिन की होली है’ आदि गीत गाए। थानाध्यक्ष डीएल वर्मा का कहना है कि होली के दौरान पूरी तरह शांति रही। वहीं लधिया घाटी के परेवा, रीठा साहिब, भिंगराड़ा, डैंसली, रायनगर चौड़ी, कलीगांव, खूना, खेतीखान, पाटी, देवीधुरा, बाराकोट, बर्दाखान, पुलहिंडोला, चौमेल, रौंसाल, मडलक सहित तमाम इलाकों में रंगों के पर्व की धूम रही।
टनकपुर। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में महिला और पुरुष होल्यारों की टीमें देर रात तक खड़ी होली गायन की मस्ती में मस्त रहे। सैलानीगोठ, विचई, मनिहारगोठ, उचौलीगोठ, आमबाग, ककरालीगेट, नायकगोठ, थ्वालखेड़ा, छीनीगोठ, गैंड़ाखाली, बस्तिया आदि गांवों में होली का रंग जमकर उड़ा। नेपाल सीमा से लगे थपलियालखेड़ा, नेपाल के सीमांत क्षेत्रों में भी होली धूमधाम से मनाई गई।
विज्ञापन
बनबसा। फागपुर में ग्रामप्रधान गीता देवी के आवास पर गायन होली की धूम रही। गढ़ीगोठ नई बस्ती में प्रधान अरुण कुमार के आवास पर होली पर रंगों के साथ गायकी होली परंपरागत ढंग से मनाई गई। मझगांव में प्रधान माला देवी, चंदनी में गंगा गुरूंग और बमनपुरी में गिरधारी लराल के आवा पर होली पर्व धूमधाम सं मनाया गया। भजनपुर, आनंदपुर, पचपकरिया, देशीफार्म, चंदफार्म, चूनाभट्टा के अलावा कैनाल कालोनी परिसर और एनएचपीसी परिसर में भी होली पर्व धूमधाम से मनाई गई। देर सांय व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय अग्रवाल व महामंत्री भरत भंडारी के नेतृत्व में धर्मशाला में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। व्यापारियों के अलावा अन्य लोगों ने भी गले मिल एक दूसरे को होली पर्व की बधाई दी। बनबसा में सरस्वती संगीत कला केंद्र में बैठकी होली का आयोजन किया गया। पं. जितेंद्र भट्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अंशुल गड़कोटी, प्रकाश गोस्वामी, कपिल जोशी ने कर्णप्रिय होली गीत प्रस्तुत किए।