{"_id":"66dc911fefd3fa013a073f79","slug":"people-got-benefit-in-district-champawat-news-c-230-1-pth1001-117633-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पीएम विश्वकर्मा योजना में देश में हुए 2.42 करोड़ रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पीएम विश्वकर्मा योजना में देश में हुए 2.42 करोड़ रजिस्ट्रेशन
Sat, 07 Sep 2024 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 07 Sep 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत अब तक देश भर में 2.42 करोड़ श्रमिकों ने रजिस्ट्रेशन कराए हैं। केंद्र सरकार के सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय की ओर से लाभार्थियों को 18 ट्रेडों में स्वरोजगार के लिए दक्ष किया गया है। देश भर में 100 राज्य स्तरीय प्रदर्शनी एवं व्यापार मेलों के जरिए श्रमिकों के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराया जा रहा है।
सूक्ष्म लघु एवं मध्यम मंत्रालय (एमएसएमई) दिल्ली के संयुक्त निदेशक डॉ. रमेश कुमार यादव ने बताया कि मंत्रालय के अधीन विकास कार्यालय हल्द्वानी की ओर से पिथौरागढ़ के रामलीला मैदान में तीन दिनी मेले का आयोजन किया गया है। इसके माध्यम से लाभार्थी अपने उत्पाद और कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर इस योजना को लागू किया गया था। श्रमिकों को जागरूक करने के लिए देश के कई प्रांतों में प्रदर्शनी एवं मेले का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि योजना से अधिकाधिक लोगों को लाभान्वित करना है। लाभार्थियों को 18 परंपरागत शिल्प लोहार, स्वर्णकार, बढ़ई, नाई, टेलर, माली आदि में दक्ष करना है। पहले से जो लोग इन क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं उनका उद्यम रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। मेले में जिले के साथ ही अन्य जगहों के भी करीब 50 लाभार्थियों ने अपने स्टॉल लगाए हैं। जरूरतमंद लोग स्टॉलों से खरीदारी कर रहे हैं। इस मौके पर संयुक्त निदेशक हल्द्वानी आरके चौधरी, सहायक निदेशक धाम सिंह मर्तोलिया, धीरज रैना, मनोहर मीणा, पुष्कर सिंह बिष्ट, अमित मोहन, प्रतिभा दीक्षित, कंचन उप्रेती कई लोग मौजूद रहे।