फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People got angry after seeing red marks on the fields

Champawat News: खेतों पर लाल निशान देख लोगों का चढ़ा पारा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
People got angry after seeing red marks on the fields
बनबसा (चंपावत)। पचपकरिया गांव में एनएच किनारे बरसाती पानी की निकासी के लिए नाला बनाने के लिए भूमि का चयन होने पर ग्रामीण भड़क गए। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन उक्त जमीन को राजस्व की बताकर अधिग्रहण करने का प्रयास कर रहा है। इस संबंध में पचपकरिया के प्रधान महेश चंद्र मुरारी ने जांच कराने की मांग को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा कि 2016 में एनएच चौड़ीकरण के समय किसानों और राजस्व अधिकारियों के बीच हुई वार्ता में सड़क के दोनों ओर 55-55 फुट भूमि अधिग्रहण करने पर सहमति बनी थी। ग्रामीणों का आरोप है कि बीते शनिवार को प्रशासन की टीम (लेखपाल आदि) ने जगबूडा पुल के पास कुछ खेतों में निशान लगा दिए। कहा कि प्रशासन उनकी भूमि अधिग्रहण करना चाहता है जबकि ग्रामीण अपनी भूमि देने से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि सड़क किनारे दूसरे छोर पर बमनपुरी में भूमि अधिग्रहण नहीं की जा रही है। प्रधान ने कहा भूमि अधिग्रहण से पूर्व ग्रामीणों की सहमति ली जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं लेखपाल ललित प्रसाद ने कहा कि ग्रामीणों ने ही प्रशासन से बरसाती पानी की निकासी के लिए नाला बनवाने की मांग की है। इस पर एसडीएम ने पचपकरिया और बमनपुरी में एनएच किनारे बरसाती पानी निकासी के लिए भूमि चयन के निर्देश दिए थे।

सीएम को ज्ञापन भेजने वालों में जगदीश राम, राजेंद्र सिंह, गंभीर सिंह, खुशाल सिंह, अंकिता कुंवर, मंजू देवी, लक्ष्मी देवी, राधिका देवी, कलावती देवी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article