फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People from Purvanchal community gathered in Tanakpur to offer prayers to the rising sun.

Champawat News: टनकपुर में उगते सूर्य को अर्घ्य देने पूर्वांचल समाज के लोग उमड़े

Tue, 28 Oct 2025 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 28 Oct 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
People from Purvanchal community gathered in Tanakpur to offer prayers to the rising sun.
टनकपुर के शारदा घाट में छठ महापर्व पर उगते सूरज को अर्ध्य देते पूर्वाचंल समाज के श्रद्धालु। संव
टनकपुर (चंपावत)। लोक आस्था का महापर्व छठ क्षेत्र में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। पावन शारदा घाट में सुबह बड़ी संख्या में पूर्वांचल समाज की व्रती महिलाएं पहुंचीं और उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ व्रत पूरा किया। इस दौरान घाट पर माहौल भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन

मंगलवार तड़के चार बजे से ही नगर और बनबसा क्षेत्र से पूर्वाचल समाज के लोगों का उमड़ना शुरू हो गया था। घाट पर श्रद्धालु छठी माता की पूजा-अर्चना में जुटे रहे। व्रतियों ने शारदा नदी के तट पर पावन जल लेकर उगते सूर्य को अर्घ्य देकर खुशहाली और समृद्धि की कामना की। इस बीच कई महिलाएं छठ माता के भजन भी गाती रहीं। व्रतियों ने विधि विधान के साथ छठ पूजा की।
विज्ञापन

इस दौरान पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार, निशा वर्मा, एनएचपीसी के महाप्रबंधक ऋषि रंजन आर्य, सीआईएसएफ के एसआई ब्रजेश कुमार, वीके तिवारी, संतोष कुमार, पूर्व सभासद देवेंद्र सिंह, राम शरण, ऋषि राणा, राज सिंह, राजकुमार, शुभम वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed