फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People face the problems.

Champawat News: राजकीय शिक्षक संघ ने मांगों के लिए बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन किया

Mon, 25 Aug 2025 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 25 Aug 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
चंपावत। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय चंपावत में राजकीय शिक्षक संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। लंबे समय से आंदोलन कर रहे राष्ट्रीय शिक्षक संघ ने अपनी मांगों के लिए सरकार की ओर से सुनवाई न होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने मांग जल्द पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


सोमवार को ब्लॉक अध्यक्ष विनोद गहतोड़ी की अध्यक्षता और ब्लॉक मंत्री भूपेश जोशी के संचालन में हुए धरना प्रदर्शन में शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि पदोन्नति और तबादलों के लिए आंदोलनरत राजकीय शिक्षकों की मांगों पर सरकार कोई सुनवाई नहीं कर रही है, इसके चलते वह आंदोलन कर रहे हैं। बताया कि मंगलवार 27 अगस्त को जिला मुख्यालय में प्रदर्शन और अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। इधर राजकीय शिक्षक संघ लंबित मांगों के लिए 18 अगस्त से चॉक डाउन हड़ताल और कार्य बहिष्कार पर हैं, इससे शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। शिक्षकों का कहना है कि जल्द से जल्द पदोन्नति सूची जारी कर प्रधानाचार्य के पदों पर विभागीय सीधी भर्ती को रद्द किया जाए।
विज्ञापन

राजकीय शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष गहतोड़ी ने कहा कि शिक्षा विभाग में पूर्व में सभी पद पदोन्नति से भरे थे। शिक्षक विभाग में पदोन्नति पाकर अधिकारी बनते रहे हैं लेकिन छठे वेतनमान में अकादमिक और प्रशासनिक दो अलग-अलंग संवर्ग कर दिए। इस कारण यह समस्या सामने आ रही है। प्रदर्शन करने वालों में चंदन सिंह अधिकारी, अनिल कुमार, चंद्र प्रकाश, मदन राम, अमित कुमार, बिना जोशी, विद्यासागर, पुष्पा, दीपक चौड़ाकोटी, इंदुवर जोशी, प्रकाश नाथ, सुनील पांडे, नीतू, भुवनेश्वरी नेगी, भुवन शंकर पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed