{"_id":"6830ae19a0b79d7586024e3a","slug":"people-face-the-problems-champawat-news-c-229-1-shld1026-124314-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: धौन-बड़ोली मार्ग बदहाल, खतरे के बीच करना पड़ता है सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: धौन-बड़ोली मार्ग बदहाल, खतरे के बीच करना पड़ता है सफर
Fri, 23 May 2025 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 23 May 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर स्वाला से बड़ोली गांव को जाने वाली सड़क बदहाल होने से ग्रामीण जान जोखिम में डाल कर आवाजाही कर रहे हैं।
पीएमजीएसवाई ने बडोली गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए 6.5 किमी सड़क कटिंग का कार्य किया। कटिंग का कार्य पूरा होने के बाद एनपीसीसी ने डामरीकरण किया। इस सड़क पर अधिकतर स्थानों पर लगातार पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने से सड़क की स्थिति खराब हो चुकी है। ग्रामीण जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं।
4.22 करोड़ रुपये से गांव के लिए सड़क तो बनी लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग टनकपुर-पिथौरागढ़ से मलबा सीधे इस मार्ग पर गिर रहा है। ऐसे में नीचे सड़क पर चलने वाले वाहनों और ग्रामीणों खतरा बना रहता है।
बारिश के दौरान यह सड़क बंद हो जाती है। स्थानीय निवासी गुणानंद थ्वाल ने बताया कि सीएम हेल्पाइन नंबर में कई बार शिकायत की है। एनपीसीसी के अधिशासी अभियंता अभिषेक यादव ने बताया कि जल्द ही सड़क को ठीक किया जाएगा।