फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People face the problems.

Champawat News: दो विभागों के बीच अटका दियूरी-चल्थी सड़क का मामला

Fri, 27 Sep 2024 04:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 27 Sep 2024 04:37 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
चंपावत। जिले में एनएच बंद होने पर दूसरे विकल्प के रूप में उपयोग की जाने वाली दियूरी-चल्थी सड़क जल्द बनने का रास्ता नजर नहीं आ रहा है। सीएम घोषणा में शामिल सड़क की टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी कार्य शुरू नहीं हो पाया है। वन विभाग और प्रांतीय खंड लोनिवि के सर्वे में दूरी का अंतर है। इस कारण विभाग की ओर से दोबारा सड़क की डीपीआर बनाकर वन आपत्ति के लिए भेजी गई है। अभी तक स्वीकृति नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन


दियूरी-चल्थी 10.6 किमी सड़क की टेंडर प्रक्रिया हुई थी, लेकिन टेंडर से आगे बात नहीं बढ़ पाई। यह सड़क एनएच बंद होने पर यातायात का बेहतर विकल्प रहेगा और टनकपुर की दूरी करीब आठ किमी कम हो जाएगी। वर्तमान में टनकपुर की दूरी 75 किमी है। बीती 13 सितंबर से एनएच लगातार बंद रहने से यात्री परेशान रहे। ग्रामीण इस सड़क का चल्थी से मिलान करने की मांग कई बार कर चुके हैं।
विज्ञापन




सड़क के बनने से एनएच के बाद बेहतर विकल्प के साथ-साथ दर्जनों गांवों को इसका लाभ मिलेगा। एक दर्जन से अधिक गांवों की 30 हजार से अधिक आबादी के साथ ही यात्रियों के लिए इस सड़क का प्रयोग करने में रहात मिलेगी। - सुंदर सिंह बोहरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य।
विज्ञापन
विज्ञापन




दियूरी-चल्थी सड़क मिलाने की मांग अनेक बार की गई है। यह सड़क यातायात के लिए और भी सुगम हो सकती है। अगर इसे लेकर काम किया जाए। भविष्य में यह सड़क चंपावत और पिथौरागढ़ जिले के यात्रियों को बढ़ी राहत देगी। - दीपा जोशी, जिला पंचायत सदस्य, धूरा।


दियूरी-चल्थी सड़क के एलाइनमेंट में कुछ अंतर आने के बाद दोबारा डीपीआर तैयार कर वन भूमि निस्तारण के लिए फाइल को भेजा गया है। वन भूमि हस्तातंरण की कार्रवाई की जा रही है। सैद्धांतिक स्वीकृति मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर कार्य शुरू किया जाएगा। - दीप चंद्र कांडपाल, सहायक अभियंता, प्रांतीय खंड लोक निमार्ण विभाग, चंपावत।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed