फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People face the problems.

Champawat News: पेयजल योजना ध्वस्त होने से गांवों में पेयजल संकट

Mon, 23 Sep 2024 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 23 Sep 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
लोहाघाट (चंपावत)। सलना पेयजल योजना ध्वस्त होने से बाराकोट ब्लाॅक के ग्राम सभा इजड़ा में पेयजल संकट गहरा गया है। ग्रामीण गाड-गधेरों, नौलों-धारों से पानी ढोकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं। ग्रामीणों ने जल्द पेयजल समस्या का समाधान नहीं करने पर जल संस्थान कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

ग्रामीण प्रकाश सिंह, जगदीश चंद्र पंत, जानकी देवी, पार्वती देवी आदि का कहना है कि बीते दिवस हुई मूसलाधार बारिश से सलना से आने वाली पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी, इसके चलते इजड़ा, नौमाना, तड़ीगांव, देवलकांडा, कनियाना, चौंरा, देगांव, लोहाश्री गांव में 12 दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप है। ग्रामीण दूर दराज से पानी ढोकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं। ग्रामीणों ने पेयजल योजना की मरम्मत में हो रही देरी पर गहरी नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

इधर जल संस्थान के अभियंता प्रशांत वर्मा ने कहा कि दैवी आपदा से सलना इजडा, सलना पम्दा पेयजल योजना कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हुई है। एक सप्ताह से विभागीय कर्मचारी क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत में जुटे हुए हैं। मंगलवार तक पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed